| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
यह परिशिष्ट Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन प्रोग्राम के लिए उपलब्ध अतिरिक्त बूट और कर्नेल विकल्प की चर्चा करता है.
इन बूट विकल्पों को पैरामीटर फाइल में जोड़ें. ज्यादा सूचना के लिए खंड 1.5 देखें.
बूट समय समादेश वितर्क
यह समादेश आपसे उस अधिष्ठापन विधि को चुनने के लिए कहता है जिसे आप Red Hat Enterprise Linux CD-ROM से बूट करने के दौरान प्रयोग करना चाहते हैं.
यह वितर्क अधिष्ठापन प्रोग्राम को निर्दिष्ट HTTP, FTP, या NFS संजाल पताओं से चालक विंब का प्रयोग करने के लिए आपको प्रांप्ट करने का कारण बनता है.
यह समादेश दूरस्थ डिसप्ले फॉरवार्डिंग की अनुमति देता है. इस समादेश में, IP को उस सिस्टम के IP पता से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए जिसपर आप डिसप्ले को लाना चाहते हैं.
सिस्टम पर जहां आप अपने डिसप्ले को लाना चाहते हैं, आप अवश्य xhost +remotehostname समादेश का निष्पादन करें जहां remotehostname मेजबान का नाम है जिससे आप मौलिक डिसप्ले को चला रहे हैं. xhost +remotehostname समादेश का प्रयोग दूरस्थ डिसप्ले टर्मिनल के अभिगम पर बंधन लगाता है और दूरस्थ अभिगम के लिए निर्दिष्ट प्राधिकार से रहित किसी के द्वारा या किसी सिस्टम को अभिगम की अनुमति नहीं देता है.
यह समादेश आपको अधिष्ठापन श्रोत (अगर एक ISO-आधृत विधि है) के प्रतिबद्धता की जांच का विकल्प देता है. यह समादेश CD, DVD, हार्ड ड्राइव ISO, और NFS ISO अधिष्ठापन विधियों के साथ काम करता है. अधिष्ठापन के पूर्व यह जांच कि ISO विंब अविकल है आपको उन समस्याओं से बचाता है जो अधिष्ठापन के दौरान प्रायः सामने आता है.
यह समादेश हार्डवेयर जांच को निष्क्रिय करता है और हार्डवेयर सूचना के लिए उपयोक्ता को इशारा करता है.
यह समादेश बचाव मोड को चलाता है. बचाव मोड के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड देखें.
यह समादेश आलेखीय अधिष्ठापन प्रोग्राम को निष्क्रिय बनाता है और अधिष्ठापन प्रोग्राम को पाठ मोड में चलने पर विवश करता है.
यह समादेश आपको VNC सर्वर से अधिष्ठापन की अनुमति देता है.
यह समादेश VNC सर्वर से जोड़ने के लिए शब्दकूट निश्चित करता है.