| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
यह परिशिष्ट कुछ सामान्य अधिष्ठापन समस्याओं और उनके हलों की चर्चा करता है.
सेगमेंटेशन फॉल्ट के रूप में सामान्य रूप से विदित सिग्नल 11 त्रुटि का अर्थ है कि प्रोग्राम ने एक स्मृति अवस्थिति का अभिगम किया है जो नहीं दिया गया था.
अगर आप अधिष्ठापन के दौरान घातक सिग्नल 11 त्रुटि प्राप्त करते हैं, तो यह आपके सिस्टम बस पर मौजूद स्मृति में संभवतः हार्डवेयर त्रुटि की वजह से है. स्मृति में एक हार्डवेयर त्रुटि निष्पादनीय में समस्या या सिस्टम की हार्डवेयर की वजह से हो सकता है. अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह, आपके सिस्टम हार्डवेयर पर Red Hat Enterprise Linux अपनी मांग रखता है. कुछ इस तरह के हार्डवेयर उन मांगों को पूरा करने में समर्थ नहीं भी हो सकते हैं, दूसरे OS पर ठीक से काम करने के बावजूद.
निश्चित करें कि आपके पास Red Hat से नवीनतम अधिष्ठापन अद्यतन और विंब है. ऑनलाइन त्रुटिसूची की समीक्षा यह देखने के लिए करें कि नया संस्करण मौजूद है या नहीं. अगर सबसे हाल का विंब अभी भी असफल रहता है, तो यह आपके हार्डवेयर के साथ समस्या की वजह से है.