| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
यह अध्याय बताता है कि आलेखीय माउस आधारित अधिष्ठापन प्रोग्राम से एक Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन का निष्पादन कैसे किया जाना है. निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गयी है:
अधिष्ठापन प्रोग्राम के उपयोक्ता अंतरफलक से परिचय
अधिष्ठापन प्रोग्राम का आरंभ
अधिष्ठापन विधि का चयन
अधिष्ठापन के दौरान विन्यास चरण (भाषा, कुंजीपटल, माउस, विभाजन, आदि.)
अधिष्ठापन की समाप्ति
अगर आपने एक आलेखीय उपयोक्ता अंतरफलक (GUI) का प्रयोग किया है, तो आप पहले से ही प्रक्रिया से परिचित हैं; स्क्रीन पर संचरण के लिए अपने माउस का प्रयोग करें, बटन क्लिक करें, या पाठ क्षेत्र दाखिल करें.
आप कुंजीपटल के प्रयोग से भी अधिष्ठापन में संचरण कर सकते हैं.