| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन गाइड में आपका स्वागत है. यह निर्देशिका आपको Red Hat Enterprise Linux 4 के अधिष्ठापन के दौरान सहायतार्थ उपयोगी सूचनाओं से भरी है. अधिष्ठापन की तैयारी जैसे मूलभूत अवधारणाओं से लेकर चरणबद्ध अधिष्ठापन प्रक्रिया तक Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के दौरान यह पुस्तक एक मूल्यवान संसाधन होगी.
जब आप इस मैनुअल को पढते हैं, कुछ अक्षर अलग फोंट, टाइपफेस, आकार, और भार में दिखाए गए हैं. इस प्रकार से हाइलाइट किया जाना क्रमबद्ध है; निर्दिष्ट श्रेणी में उनके शामिल किए जाने को सूचित करने के लिए विभिन्न शब्दों को समान शैली में दिखाया गया है. शब्दों के वे प्रकार जिसे इस रूप में दिखाया गया है, निम्नलिखित हैं:
Linux समादेश (और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम समादेश, जब प्रयुक्त हों) इस रूप में निरूपित किया जाता है. इस शैली को आपको निर्दिष्ट करना चाहिए कि आप शब्द या मुहावरे को समादेश रेखा पर टंकित कर सकते हैं और
cat testfile समादेश का उपयोग testfile नामक फाइल की सामग्री को देखने के लिए मौजूदा कार्यकारी निर्देशिका में करें.
फाइल नाम, निर्देशिका नाम, पथ, और RPM संकुल नाम इस रूप में दिखाया गया है. इस शैली को यह इंगित करना चाहिए कि एक खास फाइल या निर्देशिका आपके सिस्टम पर उस नाम से मौजूद रहता है. उदाहरण:
आपके गृह निर्देशिका में .bashrc फाइल के पास आपके अपने प्रयोग के लिए बैश शेल परिभाषा और उपनाम है.
/etc/fstab फाइल में विभिन्न सिस्टम युक्तियों और फाइल सिस्टम के बारे में सूचना शामिल है.
webalizer RPM अधिष्ठापित करें अगर आप वेब सर्वर लॉग फाइल विश्लेषण प्रोग्राम का प्रयोग करना चाहते हैं.
यह शैली बताती है कि यह प्रोग्राम एक अंतिम उपयोक्ता अनुप्रयोग है (सिस्टम सॉफ्टवेयर के विलोम रूप में). उदाहरण के लिए:
Mozilla का प्रयोग वेब ब्राउज करने के लिए करें.
कुंजीपटल पर एक कुंजी इस शैली में दिखायी गयी है. उदाहरण के लिए:
कुंजीस्ट्रोक का संयोजन इस रूप में दिखाया गया है. उदाहरण के लिए:
GUI अंतरफलक स्क्रीन या विंडो पर मिला शीर्षक, शब्द, या मुहावरा इस शैली में दिखाया गया है. इस शैली में दिखाये गये पाठ एक खास GUI स्क्रीन या GUI स्क्रीन पर एक तत्व (जैसे कि जांचपेटी या क्षेत्र से जुड़े पाठ) को पहचानने में प्रयोग किया जाता है. उदाहरण:
शब्दकूट आवश्यक जांच पेटी को चुनें अगर आप अपने स्क्रीनसेवर को रोके जाने के पहले शब्दकूट दिया जाना जरूरी समझते हैं.
इस शैली में एक शब्द इंगित करता है कि शब्द पुलडाउन मेनू का उच्च स्तर है. अगर आप GUI स्क्रीन के शब्द पर क्लिक करते हैं, शेष मेनू को सामने आना चाहिए. उदाहरण के लिए:
GNOME टर्मिनल पर File के अंतर्गत नया टैब विकल्प समान विंडो में बहुल शैल प्रांप्ट को खोलने की अनुमति देता है.
अगर आप GUI मीनू से समादेश की श्रृंखला टंकित करते हैं, वे निम्नलिखित उदाहरण की तरह दिखाए गए हैं:
Emacs पाठ संपादक को चलाने के लिए मुख्य मेनू बटन (पैनल पर) => प्रोग्रामिंग => Emacs Emacs पर जाईये.
यह शैली बताती है कि पाठ GUI स्क्रीन पर क्लिक करने योग्य बटन पर मिल सकता है. उदाहरण के लिए:
अंतिम बार देखे गए वेबपृष्ठ पर लौटने के पीछे बटन पर लिए क्लिक करें.
इस शैली में दिखाया गया पाठ शैल प्रांप्ट में दिखाये गए पाठ को प्रदर्शित करता है जैसे कि त्रुटि संदेश या समादेश से प्राप्त अनुक्रिया. उदाहरण के लिए:
ls समादेश निर्देशिका की सामग्री को दिखाता है. उदाहरण के लिए:
Desktop about.html logs paulwesterberg.png Mail backupfiles mail reports |
समादेश की अनुक्रिया में प्राप्त इनपुट ( इस परिस्थिति में निर्देशिका की सामग्री) इस शैली में दिखायी गयी है.
एक प्रांप्ट, जो एक कंप्यूटर का निर्दिष्ट करने का तरीका है कि यह किसी इनपुट को आपके द्वारा डाले जाने के लिए तैयार है, को इस शैली में दिखाया गया है. उदाहरण:
$
#
[stephen@maturin stephen]$
leopard login:
पाठ जिसे उपयोक्ता को या तो समादेश रेखा में या GUI स्क्रीन पर पाठ पेटी में टंकित करना है, इस शैली में दिखाया गया है. निम्नलिखित उदाहरण में, text को इस शैली में दिखाया गया है:
आपके सिस्टम को पाठ आधारित अधिष्ठापन प्रोग्राम बूट करने के लिए, आपको अवश्य text समादेश में boot: प्रांप्ट पर टंकित करना चाहिए.
उदाहरण के लिए प्रयुक्त पाठ, जिसे उपयोक्ता के द्वारा प्रदत्त आंकड़ों से प्रतिस्थापित किया जाना है, इस शैली में दिखाया गया है. निम्नलिखित उदाहरण में, <version-number> को इस शैली में दिखाया गया है:
कर्नेल श्रोत के लिए /usr/src/<version-number>/ निर्देशिका है, जहां <version-number> इस सिस्टम पर अधिष्ठापित कर्नेल का संस्करण है.
इसके अलावे, हमलोग खास सूचनाओं पर आपका ध्यान खींचने के लिए कई भिन्न रणनीति अपनाते हैं. आपके सिस्टम के लिए सूचनाओं की गंभीरता के क्रम में इन मदों को नोट, संकेत, महत्वपूर्ण, सावधानी या चेतावनी के रूप में चिह्नित किया गया है. उदाहरण के लिए:
![]() | नोट |
|---|---|
याद रखें कि Linux स्थितियों के प्रति संवेदनशील है. दूसरे शब्दों में, rose अलग है ROSE और rOsE से. |
![]() | संकेत |
|---|---|
/usr/share/doc/ निर्देशिका आपके सिस्टम पर अधिष्ठापित संकुल के लिए अतिरिक्त दस्तावेज निर्माण को समाहित किए हुए है. |
![]() | महत्वपूर्ण |
|---|---|
अगर आप DHCP फाइल को रूपांतरित करना चाहते हैं, तो बदलाव तबतक प्रभावी नहीं होगा जबतक कि आप DHCP डीमन को फिर शुरू नहीं करते हैं. |
![]() | सावधानी |
|---|---|
रूट — के रूप में दिनचर्या के कार्यों का निष्पादन न करें. नियमित उपयोक्ता खाता का प्रयोग करें जबतक कि आपको प्रशासनिक कार्यों के लिए रूट खाते के प्रयोग की जरूरत न हो. |
![]() | चेतावनी |
|---|---|
सिर्फ आवश्यक Red Hat Enterprise Linux विभाजनों को हटाने में सावधान रहें. अन्य विभाजनों को हटाना आंकड़ा क्षति या भ्रष्ट सिस्टम वातावरण का कारण हो सकता है. |