2.6. FTP के द्वारा अधिष्ठापन

FTP संवाद सिर्फ तभी लागू होता है, जब आप एक FTP सर्वर से अधिष्ठापन कर रहे होते हैं (अगर आपने FTP का चयन अधिष्ठापन विधि संवाद के लिए किया है).यह संवाद FTP सर्वर को पहचानने की अनुमति देता है, जिससे आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन कर रहे हैं.

चित्र 2-4. FTP व्यवस्था संवाद

उस FTP साइट का नाम या पता दाखिल करें जहां से आप अधिष्ठापन कर रहे हैं और उस निर्देशिका का नाम जो RedHat/ अधिष्ठापन फाइल को आपके आर्किटेक्चर के लिए समाहित किए है दाखिल करें. उदाहरण के लिए, अगर FTP साइट के पास /mirrors/redhat/arch/RedHat/ निर्देशिका है, तो /mirrors/redhat/arch/ दाखिल करें (जहां arch आपके सिस्टम के आर्किटेक्चर प्रकार से प्रतिस्थापित किया गया है, जैसे कि i386, ia64, ppc, या s390). अगर हर चीज विधिवत निर्दिष्ट किया जाता है, तो एक संदेश कि base/hdlist को पुनर्प्राप्त किया जा रहा है, प्रकट होगा.

आगे, स्वागतम् संवाद प्रकट होता है.

संकेतसंकेत
 

ISO विंब के प्रयोग से आप डिस्क स्थान बचा सकते हैं जिसे आपने पहले ही सर्वर में कॉपी किया है. इसे पूरा करने के लिए ISO विंब के प्रयोग से एकल तरू में उनके लूपबैक आरोहन के द्वारा Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित करें. प्रत्येक ISO विंब के लिए:

mkdir discX

mount -o loop example-1.iso discX