| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 2. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
NFS संवाद सिर्फ तभी लागू होता है, जब आप एक NFS सर्वर से अधिष्ठापन कर रहे हैं (अगर आपने NFS विंब का चयन अधिष्ठापन विधि संवाद में किया है).
अपने NFS सर्वर का डोमेन नाम या IP पता दाखिल करें. उदाहरण के लिए, अगर आप eastcoast नामक मेजबान से example.com नामक डोमेन में अधिष्ठापित करना चाहते हैं, तो NFS सर्वर क्षेत्र में eastcoast.example.com दाखिल करें.
आगे, निर्यातित निर्देशिका का नाम दाखिल करें. अगर आपने खंड 1.3 में वर्णित व्यवस्था का अनुसरण किया है, तो आप /location/of/disk/space/ निर्देशिका में दाखिल होंगे, जिसमें RedHat/निर्देशिका है.
अगर NFS सर्वर Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन तरू के एक मिरर का निर्यात कर रहा है, तो वह निर्देशिका दाखिल करें जिसमें RedHat/ निर्देशिका मौजूद है. (अगर आप यह निर्देशिका पथ नहीं जानते हैं, तो अपने सिस्टम प्रशासक से पूछें.) उदाहरण के लिए, अगर NFS साइट के पास /mirrors/redhat/arch/RedHat/ निर्देशिका है, तो /mirrors/redhat/arch/ दाखिल करें (जहां arch को आपके सिस्टम के आर्किटेक्चर प्रकार से प्रतिस्थापित किया जाता है, जैसे कि i386, ia64, ppc, या s390). अगर हर चीज विधिवत निर्दिष्ट किया जाता है, तो एक संदेश कि Red Hat Enterprise Linux के लिए अधिष्ठापन प्रोग्राम चल रहा है, प्रकट होगा.
अगर NFS सर्वर Red Hat Enterprise Linux के ISO विंबों का निर्यात कर रही है, तो उस निर्देशिका में दाखिल होएं जो ISO विंबों को समाहित किए हुए है.
आगे, स्वागतम् संवाद प्रकट होता है.