| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 2. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
अगर आपने दस्ती विभाजन के लिए चुना है, तो आप अधिष्ठापन प्रोग्राम को अवश्य बताएं कि Red Hat Enterprise Linux को कहां अधिष्ठापित किया जाना है. एक या ज्यादा डिस्क विभाजन के लिए, जिसमें Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित है, आरोह बिंदु को परिभाषित कर यह कार्य किया जाता है.
अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा प्रयुक्त विभाजनकारी उपकरण डिस्क ड्र्यूड है. कुछ खास स्थितियों के अपवाद को छोड़कर, डिस्क ड्र्यूड प्रारूपकीय अधिष्ठापन के लिए विभाजन जरूरतों को संभाल सकता है.
डिस्क ड्र्यूड आपके DASD युक्ति(यों) का आलेखीय निरूपण प्रस्तुत करता है.
अपने माउस के प्रयोग से आलेखीय प्रदर्शन में खास क्षेत्र को उभारने के लिए एकबार क्लिक करें. मौजूदा विभाजन को संपादित करने के लिए दो बार क्लिक करें और एक आरोह बिंदु नियत करें.
प्रदर्शन के ऊपर, आप अधिष्ठापन प्रोग्राम द्वारा खोजे गए हार्ड ड्राइव के चालन नाम (जैसे कि /dev/dasda ), Geom (जो हार्ड डिस्क की ज्यामिति को दिखाता है और सिलेंडर, शीर्ष, और खंडों को निरूपित करने वाली तीन संख्या को शामिल किए है जैसा कि हार्ड डिस्क द्वारा रिपोर्ट किया गया है), और मॉडल की समीक्षा कर सकते हैं.
ये बटन डिस्क ड्र्यूड की क्रिया का नियंत्रण करते हैं. ये विभाजन के गुणों को बदलने के लिए प्रयुक्त होते हैं ( उदाहरण के लिए, फाइल सिस्टम प्रकार या आरोह बिंदु) और RAID युक्तियां बनाने के लिए भी. इस स्क्रीन पर बटन का प्रयोग आपके द्वारा बनाए गए बदलावों को स्वीकार करने में भी होता है या फिर डिस्क ड्र्यूड से निकलने में होता है. आगे जानकारी के लिए, क्रम में प्रत्येक बटन पर ध्यान दें:
संपादित करें: इसका प्रयोग मौजूदा रूप से विभाजन खंड में विभाजन के गुणों को रूपांतरित करने के लिए किया जाता है. संपादित करें का चयन एक संवाद पेटी को खोलता है. कुछ या सभी क्षेत्र को संपादित किया जा सकना इसपर निर्भर करता है कि विभाजन सूचना पहले ही डिस्क में लिखी जा चुकी है कि नहीं.
RAID बनाएं: RAID बनाएं का प्रयोग किया जा सकता है, अगर आप किसी या सभी डिस्क विभाजन में वैकल्पिक उपकरण देना चाहते हैं. इसका प्रयोग तभी किया जाना चाहिए अगर आपको RAID के प्रयोग का अनुभव है. RAID के बारे में ज्यादा पढ़ने के लिए, RAID (Redundant Array of Independent Disks) अध्याय को Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड में देखें.
RAID युक्ति बनाने के लिए, आप पहले सॉफ्टवेयर RAID विभाजन बनाएं (या मौजूदा का फिर उपयोग करें). आपके द्वारा दो या ज्यादा RAID विभाजन बनाने के बाद, RAID बनाएं का चयन RAID युक्ति में सॉफ्टवेयर RAID विभाजन में शामिल होने के लिए करें.
उपर्युक्त विभाजन पदानुक्रम लेबल है, जो आपके द्वारा निर्मित किए जा रहे विभाजन के बारे में सूचना देता है. लेबल को इस रूप में परिभाषित किया गया है:
युक्ति: यह क्षेत्र विभाजन के युक्ति नाम को प्रदर्शित करता है.
आरोह बिंदु/RAID/आयतन: एक आरोह बिंदु निर्देशिका पदानुक्रम में वह स्थान है जहां आयतन मौजूद रहता है; आयतन इस स्थान पर "आरोहित" है. यह क्षेत्र बताता है कि विभाजन कहां आरोहित है. अगर एक विभाजन उपस्थित है, लेकिन व्यवस्थित नहीं है तो आपको इस आरोह बिंदु को परिभाषित करने की जरूरत है. विभाजन पर दो बार क्लिक करें या संपादित करें बटन को क्लिक करें.
प्रकार: यह क्षेत्र विभाजन के फाइल सिस्टम प्रकार को दिखाता है. (उदाहरण के लिए, ext2 या ext3 ).
संरूपण: यह क्षेत्र दिखाता है कि अगर विभाजन किया जाता है तो यह संरूपित हो जायेगा.
आकार (MB): यह क्षेत्र आपके विभाजन आकार को दिखाता है (MB में).
आरंभ: यह क्षेत्र आपके हार्ड ड्राइव पर सिलेंडर को दिखाता है जहां विभाजन आरंभ होता है.
समाप्त: यह क्षेत्र आपके हार्ड ड्राइव पर सिलेंडर को दिखाता है, जहां विभाजन समाप्त होता है.
RAID युक्ति छिपाएं/LVM आयतन समूह सदस्य: इस विकल्प को चुनें यदि आप बनाए जा चुके किसी RAID युक्ति या LVM आयतन समूह सदस्य को नहीं देखना चाहते हैं.
जबतक आपके पास अन्यथा करने का कोई कारण नहीं है, हमारी अनुशंसा है कि आप निम्न विभाजन करें:
स्वैप विभाजन (कम से कम 256 MB) — स्वैप विभाजन आभासी स्मृति का समर्थन करने के लिए प्रयुक्त होता है. दूसरे शब्दों में आंकड़ा एक स्वैप विभाजन में तब लिखा जाता है जब आपके सिस्टम द्वारा प्रक्रमित किए जा रहे आंकड़ों के भंडारण के लिए पर्याप्त RAM नहीं है.
अगर आप निश्चित नहीं है कि किस आकार का स्वैप विभाजन बनाया जाना है, तो इसे अपने मशीन पर RAM की मात्रा से दुगुने आकार का बनाएं (लेकिन 2 GB से बड़ा नहीं). यह स्वैप प्रकार का अवश्य होना चाहिए.
स्वैप स्थान की उचित मात्रा का निर्माण निम्नलिखित के साथ कई कारकों के अनुसार बदलता रहता है (घटते हुए महत्व के क्रम में):
मशीन पर चलने वाले अनुप्रयोग
मशीन पर भौतिक RAM की मात्रा अधिष्ठापित है.
OS का संस्करण
2 GB भौतिक RAM तक रहने पर स्वैप को भौतिक RAM का 2 गुणा होना चाहिए, और 2 GB से ऊपर होने पर 1 गुणा होना चाहिए लेकिन किसी स्थिति में 32 MB से कम नहीं होना चाहिए.
इस सूत्र के प्रयोग से भौतिक RAM के 2 GB के साथ एक सिस्टम स्वैप का 4 GB रखेगा जबकि भौतिक RAM के 3 GB के साथ एक सिस्टम स्वैप का 5 GB रखेगा. बड़े आकार के स्वैप स्थान विभाजन का निर्माण खासकर उस समय सहायक हो सकता है अगर आप बाद में अपने RAM की उन्नयन की योजना बनाते हैं.
![]() | संकेत |
|---|---|
अगर आपकी विभाजन योजना को एक स्वैप विभाजन की जरूरत है जो 2 GB से बड़ी है तो आप एक अतिरिक्त स्वैप विभाजन बनाना चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर आपको 4 GB की जरूरत है, तो आपको दो 2 GB स्वैप विभाजन बनाना चाहिए है. अगर आपके पास 4 GB RAM है, तो आपको तीन 2 GB का स्वैप विभाजन बनाना चाहिए. Red Hat Enterprise Linux 32 स्वैप फाइल तक बनाए जाने को समर्थन देता है. |
वास्तव में बड़ी मात्रा में RAM (32 GB से ज्यादा) की मात्रा युक्त सिस्टम के लिए आप छोटा स्वैप विभाजन (भौतिक RAM के 1 गुणे के करीब या कम) कर सकते हैं.
/boot/ विभाजन (100 MB) — /boot/ पर आरोहित विभाजन में ऑपरेटिंग सिस्टम कर्नेल है (जो आपके सिस्टम को Red Hat Enterprise Linux बूट करने की अनुमति देता है), बूटस्ट्रैप प्रक्रिया के दौरान प्रयुक्त फाइल के साथ. ज्यादातर PC BIOSes की सीमाओं की वजह से इन फाइलों को रखने के लिए एक छोटा विभाजन बनाना एक अच्छी बात है. ज्यादातर उपयोक्ताओं के लिए, एक 100 MB बूट विभाजन पर्याप्त है.
root विभाजन (500 MB - 5.0 GB) — यहां "/" (रूट निर्देशिका) अवस्थित है. इस सेट अप में, सभी फाइल (/boot में भंडार किए गए को छोड़कर) रूट विभाजन पर है.
500 MB विभाजन आपको न्यूनतम अधिष्ठापन की अनुमति देता है, जबकि 5.0 GB का रूट विभाजन आपको पूर्ण अधिष्ठापन के निष्पादन के लिए अनुमति देता है सभी संकुल समूह को चुनते हुए.
एक विभाजन संपादित करने के लिए, संपादित करें बटन को चुनें या मौजूदा विभाजन पर दो बार क्लिक करें.
![]() | नोट |
|---|---|
अगर आपके हार्ड डिस्क पर विभाजन पहले से मौजूद है, तो सिर्फ आप ही विभाजन के आरोह बिंदु को बदल सकते हैं. कोई अन्य बदलाव लाने के लिए आप विभाजन को अवश्य विलुप्त और पुनर्निमित करना चाहिए. |