2.3. अधिष्ठापन प्रोग्राम चलाना

एक LPAR या VM सिस्टम बूट करने के लिए अध्याय 1 में बताए गए चरणों के अनुसरण को बाद, S/390 पर विन्यस्त Linux अधिष्ठापन सिस्टम में telnet या ssh डालें. ssh से होकर लॉगिंग एक ज्यादा अच्छी विधि है.

यद्यपि पाठ मोड अधिष्ठापन प्रोग्राम मूलभूत रूप से ज्यादातर अधिष्ठापनों में चलती है, आप वैकल्पिक रूप से आलेखीय अधिष्ठापन प्रोग्राम चला सकते हैं जो NFS अधिष्ठापन विधि से होकर VM और LPAR दोनों अधिष्ठापनों को लिए उपलब्ध है.

नोटनोट
 

अगर आप एक धीमें संजाल संबंधन से जुड़े हैं या पाठ आधारित अधिष्ठापन को वरीयता देते हैं, तो parm फाइल में चर DISPLAY= को सेट न करें. पाठ आधारित अधिष्ठापन आलेखीय अधिष्ठापन के समान है; हालांकि आलेखीय अधिष्ठापन ज्यादा संकुल चयन विवरण को प्रस्तुत करता है और अन्य विकल्प पाठ आधारित अधिष्ठापन में उपलब्ध नहीं हैं. यह उच्च अनुशंसित है कि जब भी संभव हो तो आलेखीय अधिष्ठापन का प्रयोग किया जाए.

आलेखीय अधिष्ठापन चलाने के लिए एक वर्क स्टेशन का प्रयोग करें जो एक X Window सिस्टम सर्वर या VNC client अधिष्ठापित हो. एक SSH client का प्रयोग करें जो X11 फॉरवार्डिंग या Telnet क्लाइंट को अनुमति देता है.

2.3.1. X11 फॉरवार्डिंग के प्रयोग से अधिष्ठापन

उदाहरण के लिए, Linux वर्कस्टेशन पर X11 फॉरवार्डिंग के साथ OpenSSH के प्रयोग से Linux विंब में जुड़ने और आलेखीय अधिष्ठापन प्रोग्राम के प्रदर्शन के लिए वर्कस्टेशन शैल प्रांप्ट पर निम्नलिखित को टंकित करें:

ssh -X linuxvm.example.com

-X विकल्प X11 फॉरवार्डिंग को सक्रिय करता है.

आलेखीय अधिष्ठापन प्रोग्राम शुरू नहीं किया जा सकता है अगर आपका DNS या मेजबाननाम सही ढ़ंग से सेट नहीं है, या Linux विंब को आपके डिसप्ले पर अनुप्रयोग को खोलने के लिए अनुमति नहीं प्राप्त है. आप इसे सही DISPLAY= चर को जमाकर रोक सकते हैं. पैरामीटर फाइल में DISPLAY=workstationname:0.0 पैरामीटर को वर्कस्टेशन को Linux विंब से संबंधित client वर्कस्टेशन के मेजबाननाम से प्रतिस्थापित कर जोड़ें. स्थानीय वर्कस्टेशन पर xhost +linuxvm समादेश के प्रयोग से Linux विंब को वर्कस्टेशन में जुड़ने के लिए अनुमति दीजिए.

अगर NFS से होकर आलेखीय अधिष्ठापन आपके लिए स्वतः आरंभ नहीं होता है, तो parm फाइल में DISPLAY= चर जमावट की जांच करें. अगर आप VM अधिष्ठापन कर रहे हैं, तो रीडर पर नए parm फाइल के अधिभारण के लिए अधिष्ठापन को पुनः चलाएं. इसके अलावे, यह निश्चित करें कि X11 फॉरवार्डेड डिसप्ले के निष्पादन के दौरान वर्कस्टेशन मशीन पर X सर्वर शुरू किया गया है. अंततः, यह निश्चित करें कि NFS अधिष्ठापन विधि चुना गया है क्योंकि यही एकमात्र विधि है जो आलेखीय अधिष्ठापन का समर्थन करती है.

2.3.2. VNC के प्रयोग से अधिष्ठापन

अगर आप VNC का प्रयोग कर रहे हैं, वर्कस्टेशन SSH टर्मिनल पर एक संदेश आपको VNC क्लाइंट दर्शक को शुरू करने के लिए प्रांप्ट करता है औऱ VNC डिसप्ले सूचनाओं का विवरण देता है. SSH टर्मिनल से VNC क्लाइंट दर्शक में आवश्यकताओं को डालें और अधिष्ठापन शुरू करने के लिए Linux विंब से जोड़ें.

आपके द्वारा Linux विंब में लॉग किए जाने के बाद loader अधिष्ठापन प्रोग्राम को शुरू करेगा.

जब loader आरंभ होता है, कई स्क्रीन अधिष्ठापन विधि के चयन के लिए प्रकट होती है.