2. इस मैनुअल का कैसे उपयोग करें

यह मैनुअल VM और LPAR पर आधारित अधिष्ठापन पर केंद्रित है और उन उपयोक्ताओं (नए और पुराने दोनों) के लिए आदर्श है जो तीव्र और सरल अधिष्ठापन समाधान चाहते हैं. यह आपको अपने सिस्टम को तैयार करने और Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन से होकर सरलता पूर्वक जाने में सहायता करता है.

Red Hat Enterprise Linux कई अधिष्ठापन CD-ROM को शामिल करता है. नोट करें कि मात्र पहला CD-ROM (CD #1) बूट करने योग्य है. लघुतम अधिष्ठापन के लिए भी अतिरिक्त अधिष्ठापन CD-ROM की आवश्यकता होती है. Red Hat एक Linux Applications CD (LACD) के साथ ही साथ अनुपूरक CD-ROMs देता है, जो श्रोत RPMs और सभी संकुल के लिए दस्तावेजन को शामिल किए है.

अगर आप अनुभवी उपयोक्ता हैं और आपको मौलिक बातों के समीक्षा की आवश्यकता नहीं है तो आप अधिष्ठापन प्रोग्राम को शुरू करने के लिए अध्याय 2 में आगे बढ़ सकते हैं.

2.1. हमें प्रतिक्रिया चाहिए!

अगर आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन गाइड में एक मुद्रण त्रुटि पाते हैं या मैनुअल में सुधार की इच्छा रखते हैं, तो हम आपकी बात सुनना पसंद करेंगे. एक दोष रिपोर्ट rhel-ig-s390 घटक के अंतर्गत Bugzilla पर यहां डालें:

http://bugzilla.redhat.com/bugzilla/

दोष रिपोर्ट देने के दौरान मैनुअल के पहचानकर्ता का जिक्र करना न भूलें:

rhel-ig-s390(EN)-4-HTML-RHI (2004-09-24T13:10)

अगर आप दस्तावेजन को और अच्छा बनाने के संबंध में सलाह देना चाहते हैं, तो विवरण के दौरान हर संभव अपने को विशेषीकृत रखें. अगर आप एक त्रुटि पाते हैं तो कृपया खंड संख्या और कुछ संबंधित पाठ शामिल करें ताकि हम इसे आसानी से प्राप्त कर सकें.

अगर आपके पास समर्थन में प्रश्न है (उदाहरण के लिए, अगर आपको X को विन्यस्त करने में सहायता की जरूरत है, या आप निश्चित नहीं हैं कि अपने हार्ड ड्राइव को कैसे विभाजित करेंगे), तो अपनी सदस्यता के लिए ऑनलाइन समर्थन सिस्टम का प्रयोग यहां पंजीयन करवा कर करें:

http://www.redhat.com/apps/activate/