2.16. भाषा समर्थन चयन

अपने सिस्टम पर उपयोग के लिए आप कई भाषाओं को अधिष्ठापित कर सकते हैं और समर्थन दे सकते हैं.

आप एक भाषा को मूलभूत भाषा के रूप में जरूर चुनें. अधिष्ठापन की समाप्ति के बाद मूलभूत भाषा वह भाषा होगी, जो सिस्टम पर प्रयुक्त होगी. प्रारूपकीय तौर पर, मूलभूत भाषा वह भाषा है, जिसे आपने अधिष्ठापन के दौरान प्रयोग के लिए चुना है.

अगर आपने अन्य भाषाओं को अधिष्ठापन के दौरान अधिष्ठापित करने के लिए चुना है, तो आप मूलभूत भाषा को अधिष्ठापन के बाद बदल सकते हैं. अगर आप अपने सिस्टम पर सिर्फ एक भाषा का प्रयोग करने जा रहे हैं, तो सिर्फ उसी भाषा का चयन महत्वपूर्ण डिस्क स्थान को बचाता है.

सावधानीसावधानी
 

अगर आप सिर्फ एक भाषा का चयन करते हैं, तो आप उस विशेष भाषा का प्रयोग अधिष्ठापन की समाप्ति के बाद कर सकते हैं.

चित्र 2-13. भाषा समर्थन चयन

अपने सिस्टम पर एक से ज्यादा भाषा का प्रयोग करने के लिए विशेष भाषाओं को अधिष्ठापन के लिए चुनें या आपके Red Hat Enterprise Linux सिस्टम पर सभी उपलब्ध भाषाओं के अधिष्ठापन के लिए सभी भाषाओं को चुनें.

पुनः जमायें बटन का प्रयोग अपने चयन को रद्द करने के लिए करें. मूलभूत में बदले गए को पुनर्व्यवस्थित करने पर अधिष्ठापन के दौरान आपके द्वारा प्रयोगार्थ चयनित भाषा अधिष्ठापित होती है.

संकेतसंकेत
 

आपके द्वारा अधिष्ठापन की समाप्ति के बाद भाषा विन्यास को बदलने के लिए भाषा विन्यास उपकरण का प्रयोग करें.

शैल प्रांप्ट में system-config-language समादेश भाषा विन्यास उपकरण को लाँच करने के लिए टंकित करें. अगर आप रूट नहीं हैं तो यह जारी रखने के लिए आपको रूट शब्दकूट हेतु प्रांप्ट करता है.