1.2. बूट विधि का मूल सार

अधिष्ठापन की तैयारी के लिए आपके पास अवश्य Linux कर्नेल (kernel.img), ram डिस्क (initrd.img), CMS विन्यास फाइल (generic.conf) और एक पैरामीटर फाइल होनी चाहिए. नमूना पैरामीटर और CMS विन्यास फाइल दिया गया है (generic.prm और generic.conf). आपको CMS विन्यास फाइल को संपादित करना चाहिए और अपने DASD के बारे में कुछ सूचना जोड़नी चाहिए. इसके S/390 पर शुरू होने पर संजाल विन्यस्त हो जाता है. आप तब telnet या ssh को अन्य कंप्यूटर पर Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन विंब को लॉग करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं. Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के लिए अब आप अधिष्ठापन स्क्रिप्ट शुरू कर सकते हैं.

नोटनोट
 

Red Hat Enterprise Linux 4 के लिए CMS विन्यास फाइल एक नयी फाइल है. पूर्ववर्ती रिलीज के उपयोक्ताओं को इस संयोजन पर ध्यान देना चाहिए. इस नयी फाइल को पूरे अध्याय 1 में विस्तार से विश्लेषित किया गया है.