1.8. एक LPAR में अधिष्ठापन (सामान्य चरण)

Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम के शुरू होने पर (अगर LPAR प्रतीक चिह्न के पहले लाल क्षेत्र ओझल हो जाता है, तो अधिष्ठापन प्रोग्राम शुरू हो चुका है), LPAR चुनें और Operating System Messages पर दो बार क्लिक करें.

आरंभिक अधिष्ठापन आरंभन स्क्रिप्ट आपके संजाल और DASD विन्यास के बारे में आपसे प्रश्न पूछता है. Red Hat Enterprise Linux 4 ने पैरामीटर फाइल परिभाषा के लिए सीमा को बदला है और अब बत्तीस (32) पैरामीटर को स्वीकारता है. पैरामीटर फाइल में जो सूचना नहीं है उसे अधिष्ठापन प्रोग्राम के प्रश्नों के उत्तर से जरूर निर्दिष्ट करना चाहिए.

सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाने के बाद आप क्रोड़ अधिष्ठापन प्रोग्राम loader को आरंभ करने के लिए तैयार हैं. अधिष्ठापन के साथ जारी रखते हुए, आगे निर्देश के लिए अध्याय 2 देखें.

नोटनोट
 

अगर आपने FTP या HTTP के साथ संजाल पर अधिष्ठापित किया है, तो आप पाठ मोड अधिष्ठापन का निष्पादन करें.