1.5. z/VM के अंतर्गत अधिष्ठापन

Linux अतिथि खाते के रूप में z/VM पर लॉग करें. अन्य Linux सिस्टम से z/VM में लॉगिन होने के लिए आप x3270 या c3270 (x3270-पाठ संकुल से Red Hat Enterprise Linux में) का प्रयोग कर सकते हैं. वैकल्पिक रूप से S/390 प्रबंधन कंसोल पर OS/2 3270 टर्मिनल एमुलेटर का प्रयोग करें. अगर आप एक Windows आधारित मशीन का प्रयोग कर रहे हैं, तो Jolly Giant (http://www.jollygiant.com/) एक SSL-enabled 3270 एमुलेटर प्रस्तुत करता है.

अगर आप CMS मोड में नहीं हैं तो अब इसमें दाखिल हों.

i cms

अगर जरूरी है, तो अपने CMS डिस्क सूची में z/VM's TCP/IP उपकरण के साथ युक्ति जोड़ें. उदाहरण के लिए:

vmlink tcpmaint 592 592

अगर आप qdio/qeth आधारित कोई संजाल संबंधन प्रकार का (जैसे कि OSA express या hipersockets) प्रयोग कर रहे हैं, तो VM अतिथि qioassist पैरामीटर को बंद करें.

set qioassist off

Red Hat Enterprise Linux बूट विंब (kernel.img और initrd.img) धारण करने वाली मशीन के लिए FTP का प्रयोग करें, लॉगिन होएं और निम्न समादेश का निष्पादन करें ((repl विकल्प का प्रयोग करें अगर आप मौजूदा kernel.img और initrd.img विंब फाइल के ऊपर लिखना चाहते हैं):

आप अब पैरामीटर फाइल बना सकते हैं (उदाहरण के लिए, redhat.parm). नमूना parm फाइल के लिए परिशिष्ट B को देखें. नीचे parm फाइल अंतर्वस्तु का एक वर्णन है.

पैरामीटर फाइल में कुल 32 पैरामीटर की सीमा है. पैरामीटर फाइलों की सीमाओं को जगह देने के लिए एक CMS DASD पर नया विन्यास फाइल आरंभिक संजाल जमावट और DASD जरूरतों को विन्यस्त करने के लिए प्रयुक्त किया जाना चाहिए.

एक .parm फाइल की अभी भी वास्तविक कर्नेल पैरामीटर के लिए जरूरत है, जैसे कि root=/dev/ram0 ro ip=off ramdisk_size=40000, और एकल पैरामीटर जो चरों के साथ एसाइन नहीं है जैसे कि vnc. दो नए पैरामीटर, जो अधिष्ठापन प्रोग्राम को नए विन्यास फाइल पर इंगित करता है, में .parm फाइल में जोड़े जाने की जरूरत है:

CMSDASD=191 CMSCONFFILE=redhat.conf

CMSDASD CMS संरूपित DASD का युक्ति ID है जिसमें विन्यास फाइल है. CMSDASD प्रायः मेनफ्रेम उपयोक्ता का '$HOME' DASD 191 है. विन्यास फाइल का नाम CMSCONFFILE के साथ सेट करने की जरूरत है और सभी को छोटे अक्षरों में होना चाहिए.

CMSCONFFILE की संरचना variable="value" युग्म के साथ बैश शैली की है, प्रत्येक फाइल पर एक.

उदाहरण redhat.parm फाइल:

root=/dev/ram0 ro ip=off ramdisk_size=40000
CMSDASD=191 CMSCONFFILE=redhat.conf
vnc

उदाहरण redhat.exec फाइल:

/* */                    
'cl rdr'                 
'purge rdr all'          
'spool punch * rdr'      
'PUNCH KERNEL IMG A (NOH'
'PUNCH REDHAT PARM A (NOH'
'PUNCH INITRD IMG A (NOH'
'ch rdr all keep nohold' 
'i 00c' 

उदाहरण redhat.conf फाइल:

HOSTNAME="foobar.zSeries.example.com"
DASD="200-203"
NETTYPE="qeth"
IPADDR="192.168.17.115"
SUBCHANNELS="0.0.0600,0.0.0601,0.0.0602"
PORTNAME="FOOBAR"
NETWORK="192.168.17.0"
NETMASK="255.255.255.0"
BROADCAST="192.168.17.255"
SEARCHDNS="example.com:zSeries.example.com"
GATEWAY="192.168.17.254"
DNS="192.168.17.1"
MTU="4096"

निम्न पैरामीटरों की जरूरत है और इसे पैरामीटर फाइल में जरूर शामिल किया जाना चाहिए:

संजाल के सेट अप के लिए निम्न पैरामीटरों की जरूरत है:

निम्न पैरामीटर वैकल्पिक हैं:

किकस्टार्ट अधिष्ठापन के लिए निम्न पैरामीटर वैकल्पिक है:

संजाल को सुचारू रूप से चलने के लिए अगर किसी संजाल पैरामीटर को parm फाइल से हटा दिया जाता है, तो अधिष्ठापन बूट प्रक्रिया के दौरान एक प्रांप्ट प्रकट होता है.

अगर आपने लॉग ऑफ किया है, तो विन्यस्त z/VM अतिथि ID के प्रयोग से अधिष्ठापन के लिए फिर जोड़ें और लॉगिन करें. अगर आप CMS मोड में नहीं हैं, तो इसमें अब दाखिल हों.

i cms

कर्नेल विंब IPL के लिए जरूरी समादेश के साथ एक निष्पादनीय स्क्रिप्ट बनाएं और अधिष्ठापन शुरू करें. निम्न नमूना स्क्रिप्ट एक प्रारूपकीय शुरूआती आरंभन स्क्रिप्ट है:

/* */
'CL RDR'
'PURGE RDR ALL'
'SPOOL PUNCH * RDR'
'PUNCH KERNEL IMG A (NOH'
'PUNCH REDHAT PARM A (NOH'
'PUNCH INITRD IMG A (NOH'
'CH RDR ALL KEEP NOHOLD'
'IPL 00C CLEAR'

शुरूआती अधिष्ठापन प्रारंभन स्क्रिप्ट आपको आपके संजाल की सूचना और DASDs के बारे में प्रांप्ट करता है जबतक कि आपने सारी आवश्यक सूचना parm फाइल में न निर्दिष्ट की हो.

सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाने पर आप क्रोड़ अधिष्ठापन प्रोग्राम शुरू करने के लिए तैयार हैं, loader. अधिष्ठापन के साथ जारी रखते हुए, आगे निर्देश के लिए अध्याय 2 देखें.