F.7. कर्नेल-संबंधित सूचना

Red Hat Enterprise Linux ने Linux कर्नेल समय सूचक व्यवधान के नियंत्रण के तरीके में एक संशोधन किया है. सामान्य रूप से एक हार्डवेयर टाइमर को निर्धारित दर (ज्यादातर आर्किटेक्चर के लिए 100 बार ) पर कालिक व्यवधान सेट करने के लिए बनाया गया है. ये कालिक समय सूचक का प्रयोग विविध आंतरिक घरेलू देखभाल कार्यों को करने के लिए किया जाता है, जैसे कि प्रक्रिया अनुसूचन, खातावही, और सिस्टम अपटाइम का प्रबंधन.

जबकि एक टाइमर आधारित उपागम उस सिस्टम वातावरण के लिए ठीक काम करता है जहां कर्नेल का सिर्फ एक कॉपी चल रहा है, यह अतिरिक्त ओवरहेड का कारण बन सकता है, जब कर्नेल के कई कॉपी एक सिस्टम पर चल रहे होते हैं (उदाहरण के लिए, z/VM(R) अतिथि के रूप में). इन स्थिति में कर्नेल की हजारों कॉपी रखना औऱ प्रत्येक के द्वारा हर सेकेंड में कई बार व्यवधान पैदा किया जाना अत्यधिक सिस्टम ओवरहेड को जन्म देता है.

इसलिए, Red Hat Enterprise Linux अब कालिक समय सूचक व्यवधान को बंद करने की क्षमता रखती है. यह /proc/ फाइल सिस्टम के द्वारा किया जाता है. कालिक समय सूचक को निष्क्रिय करने के लिए निम्न समादेश निर्गत करें:

echo "0" > /proc/sys/kernel/hz_timer

कालिक समय सूचक सक्रिय करने के लिए निम्न समादेश निर्गत करें:

echo "1" > /proc/sys/kernel/hz_timer

मूलभूत रूप से कालिक समय सूचक सक्रिय हो गया.

कालिक समय सूचक स्टेट्स को बूट समय पर भी सेट किया जा सकता है; ऐसा करने के लिए /etc/sysctl.conf में कालिक समय सूचक को जोड़ें:

kernel.hz_timer = 0

नोटनोट
 

कालिक समय सूचक को निष्क्रिय करना सिस्टम खाताबही उपकरण में मौलिक मान्यताओं का उल्लंघन कर सकता है. अगर आप सिस्टम के खाता में कोई दुष्प्रकार्य पाते हैं तो जांचें कि अगर कालिक समय सूचक व्यवधान सक्रिय है, तब दुष्प्रकार्य विलीन हो जाता है, और तब http://bugzilla.redhat.com/bugzilla/ (के दुष्प्रकार्य के लिए) पर एक बग सूचना दें, या उपकरण विक्रेता को सूचित करें (तीसरी पार्टी उपकरण के दुष्प्रकार्य के लिए).