| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 1. आरंभ करने के लिए चरण | आगे |
Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन मीडिया या तो संजाल अधिष्ठापन (NFS, FTP, या HTTP के मार्फत) या स्थानीय भंडारण के द्वारा अधिष्ठापन के लिए उपलब्ध रहना चाहिए. निम्न चरणों का प्रयोग करें, अगर आप एक NFS, FTP, या HTTP अधिष्ठापन का निष्पादन कर रहे हैं.
संजाल पर अधिष्ठापन के लिए प्रयुक्त NFS, FTP, या HTTP सर्वर को एक अलग मशीन होना चाहिए जो पूरी RedHat/ निर्देशिका दे सके. RedHat/base/ और RedHat/RPMS/ दोनों निर्देशिका को सभी अधिष्ठापन CD-ROMs से सभी फाइलों के साथ उपलब्ध और भरा रहना चाहिए.
![]() | नोट |
|---|---|
निम्नलिखित में निर्दिष्ट निर्देशिका /location/of/disk/space/ इसका हवाला लेती है. इसका मतलब है कि यह अप टू निर्देशिका है, लेकिन RedHat/ वितरण निर्देशिका को नहीं शामिल करता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास Red Hat Enterprise Linux 4 अधिष्ठापन फाइलें अधिष्ठापन स्टेजिंग सर्वर पर/export/rhel/ अवस्थित हो, तो /location/of/disk/space/ /export/rhel/ होगा. |
RedHat/ निर्देशिका को अधिष्ठापन CD-ROMs से एक Linux मशीन में कॉपी करने के लिए, जो एक अधिष्ठापन स्टेजिंग सर्वर के रूप में आता है, निम्न चरणों के अनुसार चलें:
प्रत्येक द्विपदीय CD-ROM के लिए निम्नलिखित समादेश का निष्पादन करें:
mount /mnt/cdrom
cp -var /mnt/cdrom/RedHat /location/of/disk/space
जहां /location/of/disk/space/ आपके द्वारा निर्मित एक निर्देशिका है जैसे कि /export/redhat/
umount /mnt/cdrom/
नोट करें कि रिलीज नोट्स RedHat निर्देशिका में शामिल नहीं है. जबतक कि वह विशेष रूप से कॉपी नहीं किया गया है, रिलीज नोट आपके Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के दौरान उपलब्ध नहीं होगा. यह रिलीज नोट्स डिस्क के रूट पर अवस्थित HTML फाइल के रूप में संरूपित किया गया है. अपने अधिष्ठापन निर्देशिका में फाइल कॉपी करें. उदाहरण के लिए:
cp /mnt/cdrom/RELEASE-NOTES*.html /location/of/disk/space/
रिलीज नोट्स आनलाइन भी उपलब्ध है - http://www.redhat.com/docs/.
आगे, /location/of/disk/space/ को NFS, FTP, या HTTP के मार्फत अधिष्ठापन प्रोग्राम में पहुंच योग्य बनाएं और एक क्लाइंट से अभिगम की जांच करें.
NFS के लिए, /etc/exports में एक प्रविष्टि जोड़कर निर्दिष्ट सिस्टम में निर्देशिका निर्यात करें:
/location/of/disk/space client.ip.address(ro,no_root_squash) |
सभी मशीन में निर्यात करने के लिए (सभी NFS सिस्टम के लिए उचित नहीं) जोड़ें:
/location/of/disk/space *(ro,no_root_squash) |
NFS डीमन (Red Hat Enterprise Linux मशीन पर, /sbin/service nfs start का प्रयोग करें) शुरू करें. अगर NFS पहले से चल रहा है, तो विन्यास फाइल को पुनः भारित करें ( Red Hat Enterprise Linux सिस्टम पर /sbin/service nfs reload का प्रयोग करें).
Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड में दिए गए निर्देश से NFS साझा को जांचने के लिए तैयार रहें.
अगर RedHat/ निर्देशिका NFS की साझा निर्देशिका में प्रकट नहीं होती है, गलत पथ आरोहित और/या निर्यातित हो सकता है.
FTP और HTTP अधिष्ठापन भी एक दूसरे प्रकार का तरू संरचना का समर्थन करती है. अधिष्ठापन CD-ROMs की अंतर्वस्तु के पास पहुंच को आसान बनाने के लिए, प्रत्येक CD-ROM या ISO विंब को FTP or HTTP सर्वर पर निम्न आरोह बिंदुओं के साथ आरोहित हों (जहां X CD-ROM या ISO विंब की संख्या है):
/location/of/disk/space/discX/ |
उदाहरण के लिए:
mount -o loop CD1.iso /location/of/disk/space/disc1/ |
NFS अधिष्ठापन ISO (या CD-ROM) विंब का प्रयोग कर सकता है बजाए संपूर्ण अधिष्ठापन तरू को कॉपी करने के. जरूरी ISO विंबों (द्विपदीय Red Hat Enterprise Linux CD-ROMs) को निर्देशिका में रखने के बाद NFS से होकर अधिष्ठापन के लिए चुनें. आप तब अधिष्ठापन प्रोग्राम को उस निर्देशिका पर अधिष्ठापन के लिए इंगित कर सकेंगे.
यह जांच करना कि आपके द्वारा अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, उन समस्याओं से बचने में मदद करेगा जो NFS अधिष्ठापन के दौरान सामने आते हैं. यह जांच करने के लिए कि अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, md5sum प्रोग्राम (कई md5sum प्रोग्राम विविध ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध हैं) का प्रयोग करें. एक md5sum प्रोग्राम को ISO विंब की तरह समान सर्वर पर उपलब्ध किया जाना चाहिए.
इसके अलावे, अगर updates.img नामक एक फाइल निर्देशिका में है जिसमें से आप अधिष्ठापित करते हैं, यह अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए प्रयुक्त हो सकेगा. anaconda RPM संकुल में स्थित install-methods.txt फाइल को Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के विविध तरीके के साथ ही साथ अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए आवेदन की विधि जानने के लिए भी देखें.
![]() | नोट |
|---|---|
आप सिर्फ ISO विंब को और Red Hat Enterprise Linux के एक रूप को निर्देशिका में एकल रिलीज के लिए रख सकते हैं. |