1.9. क्या आपके पास पर्याप्त डिस्क स्थान है?

प्रायः प्रत्येक आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) डिस्क विभाजन का प्रयोग करती है, और Red Hat Enterprise Linux इसका अपवाद नहीं है. जब आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन करते हैं, आपको डिस्क विभाजन का काम करना पड़ सकता है.

Red Hat Enterprise Linux द्वारा प्रयुक्त डिस्क स्थान को अन्य OS के द्वारा प्रयुक्त डिस्क स्थान से सर्वथा पृथक होना चाहिए जिसे आपने अपने सिस्टम पर अधिष्ठापित किया होगा.

डिस्क और विभाजन विन्यास पर ज्यादा जानकारी के लिए खंड 2.13.4 देखें.