2.23. अपनी सदस्यता सक्रिय करें

सेवा और सॉफ्टवेयर अनुरक्षण और आपकी सदस्यता में समाहित समर्थन दस्तावेज लेने के पहले, आप Red Hat के साथ पंजीयन करा कर अपनी सदस्यता सक्रिय करें. पंजीयन इन आसान चरणों में किया जा सकता है:

यदि पहली बार आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के लिए बूट करते हैं, आप Red Hat के साथ व्यवस्था प्रतिनिधि के प्रयोग से पंजीयन के लिए प्रांप्ट किए जाते हैं. अगर आप व्यवस्था प्रतिनिधि के दौरान प्रांप्ट का अनुसरण करते हैं, आप पंजीयन के चरणों को पूरा कर सकते हैं और अपनी सदस्यता सक्रिय कर सकते हैं.

अगर आप व्यवस्था प्रतिनिधि (जिसके लिए संजाल अभिगम जरूरी है) के दौरान अपना पंजीयन पूरा नहीं कर सकते हैं, तो आप वैकल्पिक रूप से Red Hat पंजीयन प्रक्रिया को ऑनलाइन यहां पूरा कर सकते हैं - http://www.redhat.com/register/.

2.23.1. Red Hat लॉगिन उपलब्ध कराएं

अगर आपके पास एक मौजूदा Red Hat लॉगिन नहीं है, तो आप व्यवस्था प्रतिनिधि के दौरान प्रांप्ट किए जाने पर या ऑनलाइन यहां पर बना सकते हैं:

https://www.redhat.com/apps/activate/newlogin.html

Red Hat लॉगिन आपके अभिगम को इसके लिए सक्रिय करता है:

अगर आप अपना Red Hat लॉगिन भूल गए हैं, आप अपने Red Hat लॉगिन के लिए ऑनलाइन यहां ढूंढ़ सकते हैं:

https://rhn.redhat.com/help/forgot_password.pxt

2.23.2. अपनी सदस्यता संख्या दें

आपकी सदस्यता संख्या उस संकुल में स्थित है जो आपके आदेश के साथ आया है. अगर आपके संकुल में सदस्यता संख्या नहीं शामिल है, तो आपकी सदस्यता आपके लिए सक्रिय की जा चुकी है और आप इस चरण को छोड़ सकते हैं.

प्रांप्ट किए जाने पर आप अपनी सदस्यता संख्या व्यवस्था प्रतिनिधि के दौरान या http://www.redhat.com/register/ पर भ्रमण करके दे सकते हैं.

2.23.3. अपने सिस्टम को जोड़ें

Red Hat संजाल पंजीयन क्लाइंट आपको अपने सिस्टम को जोड़ने में सहायता करता है ताकि आप अद्यतन को पा सकें और सिस्टम प्रबंधन का निष्पादन कर सकें. जोड़ने के तीन प्रकार हैं:

  1. व्यवस्था प्रतिनिधि — के दौरान और प्रांप्ट मिलने पर हार्डवेयर सूचना भेजें और सिस्टम संकुल सूची भेजें विकल्प को जांचें.

  2. व्यवस्था प्रतिनिधि के समाप्त होने के बाद — मुख्य मीनू से सिस्टम उपकरण में जाइए, तब Red Hat Network चुनिए.

  3. व्यवस्था प्रतिनिधि के समाप्त होने के बाद — रूट उपयोक्ता के रूप में समादेश रेखा से निम्नलिखित समादेश दाखिल करें:

    • /usr/bin/up2date --register