| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | परिशिष्ट D. Red Hat Enterprise Linux के आपके अधिष्ठापन का विघ्न निवारण | आगे |
अगर आपने X विंडो सिस्टम अधिष्ठापित किया है और आलेखीय लॉगिन प्रबंधक के प्रयोग से अपने Red Hat Enterprise Linux सिस्टम में लॉग करना चाहते हैं, तो X प्रदर्शन प्रबंधक नियंत्रण प्रोटोकॉल (XDMCP) को सक्रिय करें. यह प्रोटोकॉल उपयोक्ता को किसी X विंडो सिस्टम सुसंगत ग्राहक से डेस्कटॉप वातावरण में दूरस्थ रूप से लॉगिन करने की अनुमति देता है (जैसे कि एक संजाल से जुड़ी वर्कस्टेशन या X टर्मिनल). XDMCP के प्रयोग से दूरस्थ लॉगिन को सक्रिय करने के लिए, निम्नलिखित रेखा को /etc/X11/gdm/gdm-config फाइल में vi या nano जैसे पाठ संपादक से Red Hat Enterprise Linux सिस्टम पर संपादित करें:
[xdmcp] Enable=false |
Enable=true पढ़ने के लिए पंक्ति को संपादित करें, फाइल सहेजें और पाठ संपादक से बाहर निकलें. X सर्वर शुरू करने के लिए रनलेबल 5 में जाएं:
/sbin/init 5 |
क्लाइंट मशीन से दूरस्थ X सत्र को X के प्रयोग से शुरू करें. उदाहरण के लिए:
X :1 -query s390vm.example.com |
यह समादेश दूरस्थ X सर्वर से XDMCP (s390vm.example.com को दूरस्थ X सर्वर के मेजबाननाम से बदलें) से होकर जोड़ता है और क्लाइंट सिस्टम (
आप दूरस्थ डेस्कटॉप सत्र का अभिगम nested X सर्वर के प्रयोग से कर सकते हैं जो दूरस्थ डेस्कटॉप को आपके मौजूदा X सत्र में एक विंडो के रूप में खोलता है. Xnest उपयोक्ताओं को उनके स्थानीय X सत्र के अंदर एक दूरस्थ डेस्कटॉप खोलने की अनुमति देता है. उदाहरण के लिए, s390vm.example.com को दूरस्थ X सर्वर के मेजबाननाम से प्रतिस्थापित करते हुए निम्न समादेश के प्रयोग से Xnest चलाएं.
Xnest :1 -query s390vm.example.com |
अगर आपने व्यवस्था प्रतिनिधि में एक उपयोक्ता खाता नहीं बनाया है, बतौर रूट दाखिल हों और उस शब्दकूट का प्रयोग करें जिसे आपने रूट में दिया है.
अगर आपको अपना रूट शब्दकूट याद नहीं है, तो अपने सिस्टम को बतौर linux single बूट करें.
आपके द्वारा एकल उपयोक्ता मोड में बूट करने और # प्रांप्ट में अभिगम करने के बाद आप passwd root अवश्य टंकित करें, जो आपको रूट के लिए नया शब्दकूट दाखिल करने की अनुमति देता है. यहां पर आप नए शब्दकूट के साथ सिस्टम को रिबूट करने के लिए shutdown -r now टंकित कर सकते हैं.
अगर आप उपयोक्ता खाता शब्दकूट याद नहीं कर पा रहे हैं, आप अवश्य रूट बनें. रूट बनने के लिए, su - टंकित करें और प्रांप्ट मिलने पर अपना रूट शब्दकूट दाखिल करें. तब टंकित करें - passwd <username>. यह निर्दिष्ट उपयोक्ता खाता के लिए नया शब्दकूट दाखिल करने की अनुमति देता है.
अगर आलेखीय लॉगिन स्क्रीन प्रकट नहीं होता है, सुसंगत मुद्दों के लिए अपने हार्डवेयर को जांचें. हार्डवेयर सुसंगतता सूची यहां पायी जा सकती है:
http://hardware.redhat.com/hcl/ |
अगर आप निश्चित नहीं हैं कि अपने मुद्रक को कैसे व्यवस्थित किया जाना है या यह ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो मुद्रक विन्यास उपकरण का प्रयोग करने की कोशिश करें.
मुद्रक विन्यास उपकरण को लाँच करने के लिए एक शैल प्रांप्ट में system-config-printer समादेश टंकित करें. अगर आप रूट नहीं हैं तो यह आपको जारी रखने के लिए रूट शब्दकूट के लिए प्रांप्ट करता है.