| Red Hat Enterprise Linux 4: IBM® S/390® IBM® eServer™ zSeries® आर्किटेक्चर के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | परिशिष्ट D. Red Hat Enterprise Linux के आपके अधिष्ठापन का विघ्न निवारण | आगे |
अगर आप No devices found to install Red Hat Enterprise Linux कहते हुए त्रुटि संदेश प्राप्त करते हैं, तब आपके DASD युक्तियों से जुड़ा एक मुद्दा हो सकता है. अगर आप इस त्रुटि का सामना करते हैं, DASD=<disks> पैरामीटर अपने parm फाइल (जहां disksअधिष्ठापन के लिए सुरक्षित DASD परिसर है) में जोड़ें, और अधिष्ठापन फिर शुरू करें.
इसके अलावे, यह निश्चित करें कि DASD को CMS के प्रयोग से संरूपित करने के बजाय आपने dasdfmt समादेश से Linux रूट शैल के अंदर DASDs को संरूपित किया है.
अगर आप अधिष्ठापन के डिस्क विभाजन व्यवस्था (खंड 2.11) चरण के बाद एक त्रुटि कुछ इस तरह की प्राप्त करते हैं
hda युक्ति पर विभाजन तालिका अपठनीय था. नया विभाजन बनाने के लिए इसे जरूर प्रारंभीकृत किया जाना चाहिए, जिसके परिणामत: इस चालक पर मौजूद सारे आंकड़े नष्ट हो जाते हैं.
आपके पास उस चालन पर विभाजन तालिका नहीं हो सकती है या अधिष्ठापन प्रोग्राम में प्रयुक्त विभाजनकारी सॉफ्टवेयर के द्वारा चालन पर विभाजन तालिका पहचाना नहीं जा सकता है.
आप जिस तरह का भी अधिष्ठापन कर रहे हैं, आपके सिस्टम पर के मौजूदा आंकड़ों का बैकअप हमेशा लिया जाना चाहिए.
अगर आप डिस्क ड्र्यूड का प्रयोग विभाजन संपादन के लिए कर रहे हैं, लेकिन अगले स्क्रीन में जा नहीं सकते हैं, तो आपने शायद डिस्क ड्र्यूड की हल की जा सकने वाली निर्भरता के लिए आवश्यक विभाजन नहीं बनाया है.
कम से कम आपको निम्नलिखित विभाजन जरूर रखना चाहिए:
एक / (रूट) विभाजन
स्वैप प्रकार का एक <swap> विभाजन
![]() | संकेत |
|---|---|
विभाजन प्रकार को स्वैप के रूप में परिभाषित करने के दौरान आप इसे एक आरोह बिंदु नहीं देते हैं. डिस्क ड्र्यूड आपके लिए आरोह बिंदु स्वतः देता है. |
Red Hat Enterprise Linux के किसी उन्नयन या अधिष्ठापन के दौरान अधिष्ठापन प्रोग्राम (anaconda के रूप में भी जाना जाता है) पाइथन या ट्रेसबैक त्रुटि के साथ बंद हो सकता है. यह त्रुटि व्यक्तिगत संकुल के चयन या उन्नयन लॉग को /tmp/ निर्देशिका में सहेजने के दौरान उत्पन्न हो सकती है. त्रुटि इस समान दिख सकती है:
Traceback (innermost last): File "/var/tmp/anaconda-7.1//usr/lib/anaconda/iw/progress_gui.py", line 20, in run rc = self.todo.doInstall () File "/var/tmp/anaconda-7.1//usr/lib/anaconda/todo.py", line 1468, in doInstall self.fstab.savePartitions () File "fstab.py", line 221, in savePartitions sys.exit(0) SystemExit: 0 Local variables in innermost frame: self: <fstab.GuiFstab instance at 8446fe0> sys: <module 'sys' (built-in)> ToDo object: (itodo ToDo p1 (dp2 S'method' p3 (iimage CdromInstallMethod p4 (dp5 S'progressWindow' p6 <failed> |
यह त्रुटि कुछ सिस्टम में आती है, जहां /tmp/ में लिंक अन्य स्थानों के लिए सांकेतिक है या निर्माण के उपरांत बदल दिया गया है. ये सांकेतिक या परिवर्तित लिंक अधिष्ठापन प्रक्रिया के दौरान अमान्य हैं, इसलिए अधिष्ठापन प्रोग्राम सूचना नहीं लिख सकता है और असफल रहता है.
अगर आप ऐसी किसी त्रुटि का अनुभव करते हैं, तो मौजूद किसी भी त्रुटि को anaconda के लिए डाउनलोड करने की कोशिश सबसे पहले करें. त्रुटि सूची यहां पायी जा सकती है:
http://www.redhat.com/support/errata/ |
anaconda वेबसाइट भी उपयोगी संदर्भ हो सकता है और यहां ऑनलाइन पाया जा सकता है:
http://rhlinux.redhat.com/anaconda/ |
आप इस समस्या से जुड़ी दोष रिपोर्ट के लिए खोज कर सकते हैं. Red Hat के दोष ट्रैकिंग सिस्टम को ढूंढ़ने के लिए यहां जाएं:
http://bugzilla.redhat.com/bugzilla/ |
अंत में, अगर आप अब भी इस त्रुटि से जुड़ी समस्या का अनुभव कर रहे हैं, अपने उत्पाद को पंजीकृत करें और हमारे सहायता टीम को संपर्क करें. अपने उत्पाद को पंजीकृत करने के लिए यहां जाएं:
http://www.redhat.com/apps/activate/ |