| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | आगे | |
यह परिशिष्ट कुछ सामान्य अधिष्ठापन समस्याओं और उनके हलों की चर्चा करता है.
अगर आपने एक अधिष्ठापन का निष्पादन किया है और अपने सिस्टम को बूट नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको पुनः अधिष्ठापन और अपना विभाजन अलग तरह से बनाने की जरूरत हो सकती है.
कुछ BIOS RAID कार्ड से बूट किए जाने का समर्थन नहीं करते हैं. अधिष्ठापन के अंत में, बूट अधिभारक प्रांप्ट (उदाहरण के लिए, GRUB:) दिखाता एक पाठ-आधारित स्क्रीन और एक फ्लैशिंग कर्सर सहित सबकुछ प्रकट हो सकता है. अगर यह स्थिति है, तो आपको अवश्य अपने सिस्टम को पुनर्विभाजित करना चाहिए.
स्वचालित या दस्ती विभाजन में से आप जिसे भी चुनें, आप RAID सरणी के बाहर /boot विभाजन को अवश्य अधिष्ठापित करें, जैसे कि एक अलग हार्ड ड्राइव पर, संदेहास्पद RAID कार्ड के साथ एक आंतरिक हार्ड ड्राइव विभाजन के लिए आवश्यक है.
आपको एक चालन के MBR पर अपना पसंदीदा बूट अधिभारक (GRUB या LILO) भी अवश्य अधिष्ठापित करना चाहिए, जो RAID सरणी के बाहर स्थित है. यह वही चालन होना चाहिए जो /boot/ विभाजन का मेजबान बनता है.
इन परिवर्तनों को लाए जाने के बाद, आपको अपने अधिष्ठापन को समाप्त करने और सिस्टम को बूट करने में समर्थ होना चाहिए.
सेगमेंटेशन फॉल्ट के रूप में सामान्य रूप से विदित सिग्नल 11 त्रुटि का अर्थ है कि प्रोग्राम ने एक स्मृति अवस्थिति का अभिगम किया है जो नहीं दिया गया था.
अगर आप अधिष्ठापन के दौरान घातक सिग्नल 11 त्रुटि प्राप्त करते हैं, तो यह आपके सिस्टम बस पर मौजूद स्मृति में संभवतः हार्डवेयर त्रुटि की वजह से है. स्मृति में एक हार्डवेयर त्रुटि निष्पादनीय में समस्या या सिस्टम की हार्डवेयर की वजह से हो सकता है. अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह; आपके सिस्टम हार्डवेयर पर Red Hat Enterprise Linux अपनी मांग रखता है. कुछ इस तरह के हार्डवेयर उन मांगों को पूरा करने में समर्थ नहीं भी हो सकते हैं, दूसरे OS पर ठीक से काम करने के बावजूद.
निश्चित करें कि आपके पास Red Hat से नवीनतम अधिष्ठापन अद्यतन और विंब है. ऑनलाइन त्रुटिसूची की समीक्षा यह देखने के लिए करें कि नया संस्करण मौजूद है या नहीं. अगर सबसे हाल का विंब अभी भी असफल रहता है, तो यह आपके हार्डवेयर के साथ समस्या की वजह से है. सामान्य रूप से, ये त्रुटियां आपकी स्मृति या CPU-कैश में है. इस त्रुटि के लिए संभाव्य हल CPU-cache को BIOS में बंद कर देना है. मदरबोर्ड स्लॉट के गिर्द आप अपनी स्मृति को स्वैप करने के लिए कोशिश कर सकते हैं, अगर समस्या स्लॉट या स्मृति से जुड़ी है.
आप अधिष्ठापन को चलाने के लिए सिर्फ 256 MB स्मृति के साथ भी कोशिश कर सकते हैं. यह अधिष्ठापन प्रोग्राम को mem=256M बूट विकल्प के साथ बूट करके भी किया जा सकता है. इस विकल्प के लिए अधिष्ठापन बूट प्रांप्ट पर टंकित करें:
mem=xxxM |
जहां xxx को मेगाबाइट में स्मृति की मात्रा से प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए.
यह समादेश आपको मशीन के लिए कर्नेल द्वारा खोजी गई आपकी स्मृति की मात्रा को अध्यारोहित करने की अनुमति देता है. यह कुछ पुराने सिस्टम के लिए जरूरी हो सकता है, जहां अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा सिर्फ 16MB खोजा गया है (लेकिन सिस्टम में ज्यादा RAM मौजूद है), और कुछ नयी मशीन के लिए जहां वीडियो कार्ड मुख्य स्मृति के साथ वीडियो स्मृति को साझा करता है.
दूसरा विकल्प आपके अधिष्ठापन CD-ROM पर एक मीडिया जांच का निष्पादन करना है. Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम अधिष्ठापन मीडिया की विश्वसनीयता को जांचने की क्षमता रखता है. यह CD, DVD, हार्ड ड्राइव ISO, और NFS ISO अधिष्ठापन विधि के साथ काम करता है. Red Hat की अनुशंसा है कि आप अधिष्ठापन प्रक्रिया को आरंभ करने के पहले सभी अधिष्ठापन मीडिया की जांच कर लें, और किसी अधिष्ठापन संबंधी दोष को रिपोर्ट किए जाने के पहले भी (रिपोर्ट किया गया ज्यादातर दोष CD के विधिवत नहीं लिखे जाने की वजह से होता है). इस जांच के उपयोग के लिए निम्नलिखित समादेश को boot: प्रांप्ट पर (Itanium सिस्टम के लिए elilo के पहले) टंकित करें.
linux mediacheck |
सिग्नल 11 त्रुटियों से संबंधित ज्यादा सूचना के लिए इसे देखें:
http://www.bitwizard.nl/sig11/ |