परिशिष्ट B. Red Hat Enterprise Linux को हटाना

अपने x86-आधारित सिस्टम से Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन हटाने के लिए, आप अवश्य Red Hat Enterprise Linux बूट अधिभारक सूचनाओं को अपने मास्टर बूट रिकार्ड (MBR) से हटाएं.

नोटनोट
 

अपने सिस्टम पर मौजूद किसी आंकड़ों का बैक अप ले लेना हमेशा अच्छी बात है. गलतियां हो सकती हैं और यह आपके सभी आंकड़ों के नष्ट होने का कारण हो सकता है.

DOS और Windows में, Windows fdisk उपयोगिता का प्रयोग अप्रलेखित फ्लैग /mbr से नया MBR बनाने के लिए करें. यही सिर्फ MBR का पुनर्लेखन प्राथमिक DOS विभाजन को बूट करने के लिए करता है. इस समादेश को इस रूप में दिखना चाहिए:

fdisk /mbr

अगर आपको हार्ड ड्राइव से Linux को हटाने की जरूरत होती है और मूलभूत DOS (Windows) fdisk से ऐसा करने का प्रयास किया है, आप विभाजन मौजूद है लेकिन अनुपस्थित है समस्या का अनुभव करेंगे. गैर-DOS विभाजनों को हटाने का सबसे अच्छा तरीका एक उपकरण में है, जो DOS के अलावे विभाजनों को समझता है.

आरंभ करने के लिए, Red Hat Enterprise Linux CD #1 दाखिल करें और अपने सिस्टम को बूट करें. एकबार आपने CD को बूट ऑफ किया है, एक बूट प्रांप्ट प्रकट होता है. बूट प्रांप्ट पर, टंकित करें: linux rescue. यह बचाव मोड प्रोग्राम आरंभ करता है.

आप अपने कुंजीपटल और भाषा जरूरतों के लिए प्रांप्ट किए जाते हैं. इन मानों को दाखिल करें जैसा कि आपने Red Hat Enterprise Linux के अधिष्ठापन के दौरान डाला था.

आगे, एक स्क्रीन आपको यह बताते हुए सामने आता है कि यह प्रोग्राम एक बचाव के लिए Red Hat Enterprise Linuxअधिष्ठापन पाने की कोशिश करता है. स्क्रीन पर त्यागें चुनें.

त्यागें चुनने के बाद, आपको एक समादेश प्रांप्ट दिया गया है जहां आप उन विभाजनों का अभिगम कर सकते हैं जिसे आप हटाना चाहेंगे.

पहले, list-harddrives समादेश टंकित करें. यह समादेश अधिष्ठापन प्रोग्राम द्वारा पहचाने जाने योग्य आपके सिस्टम पर मेगाबाइट में उनके आकारों के साथ सभी हार्ड ड्राइव की सूची देता है.

चेतावनीचेतावनी
 

सिर्फ जरूरी Red Hat Enterprise Linux विभाजनों को हटाने के दौरान सावधान रहें. अन्य विभाजनों को हटाने का परिणाम आंकड़ा क्षति या भ्रष्ट सिस्टम वातावरण के रूप में हो सकता है.

विभाजन हटाने के लिए, विभाजनकारी उपयोगिता parted का प्रयोग करें. partedशुरू करें, जहां /dev/hda वह युक्ति है जिसपर विभाजन को हटाया जाना है:

parted /dev/hda

print समादेश का प्रयोग कर, हटाने के लिए विभाजन की माइनर संख्या निश्चित करने के लिए मौजूदा विभाजन तालिका देखें:

print

print समादेश भी विभाजन के प्रकार को प्रदर्शित करता है (जैसे कि linux-swap, ext2, ext3, और आगे). विभाजन के प्रकार को जानना आपको यह निर्धारित करने में सहायता करता है कि किस विभाजन को हटाया जाना है.

rm समादेश से विभाजन हटाएं. उदाहरण के लिए, माइनर संख्या 3 से विभाजन को हटाने के लिए:

rm 3    

महत्वपूर्णमहत्वपूर्ण
 

आपके द्वारा [Enter] दबाने के साथ ही परिवर्तन आना शुरू हो जाता है, इसलिए समादेश की सुपुर्दगी के पूर्व समीक्षा करें.

विभाजन हटाने के बाद, print समादेश का प्रयोग यह निश्चित करने के लिए करें कि यह विभाजन तालिका से हटा दिया गया है.

एकबार आपने अगर Linux विभाजन को हटा दिया है और सभी जरूरी बदलावों को बना दिया है, तो quit समादेश को parted को त्यागने के लिए टंकित करें.

parted को छोड़ने के बाद, बचाव मोड से निकास और अपने सिस्टम को रिबूट करने के लिए अधिष्ठापन को जारी रखने के बजाए बूट प्रांप्ट पर exit टंकित करें . सिस्टम को स्वतः रिबूट करना चाहिए. अगर यह पुनः बूट नहीं करता है, आप अपने कंप्यूटर को [Control]-[Alt]-[Delete] के प्रयोग से पुनः बूट कर सकते हैं.