अध्याय 3. सिस्टम आवश्यकता तालिका

समर्थित हार्डवेयर की सर्वाधिक अद्यतन सूची यहां पायी जा सकती है - http://hardware.redhat.com/hcl/.

सिस्टम आवश्यकता तालिका आपको अपने मौजूदा सिस्टम व्यवस्था और आवश्यकताओं का एक रिकार्ड रखने में मदद करता है. दी गई तालिका में बतौर एक आसान संदर्भ अपने सिस्टम से संबंधित सूचना डालें ताकि आपके Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन आसानी से संपन्न होने में सहायता हो सके.

हार्ड ड्राइव: प्रकार, लेबल, आकार; उदा.: IDE hda=40 GB  
विभाजन: विभाजन का मानचित्र और आरोह बिंदु; उदा.: /dev/hda1=/home, /dev/hda2=/ (इसे भरें जब आप जानें कि ये कहां रहेंगे)  
स्मृति: आपके सिस्टम पर अधिष्ठापित RAM की मात्रा; उदा.: 128 MB, 512 MB  
CD-ROM: अंतरफलक प्रकार; उदा.: SCSI, IDE (ATAPI)  
SCSI एडाप्टर: अगर मौजूद है, निर्माण और मॉडल संख्या; उदा.: BusLogic SCSI एडाप्टर, Adaptec 2940UW  
संजाल कार्ड: अगर मौजूद है,निर्माण और मॉडल संख्या; उदा.: Tulip, 3COM 3C590  
माउस: प्रकार, प्रोटोकॉल, और बटन की संख्या; उदा.: जेनेरिक 3 बटन PS/2 माउस, MouseMan 2 बटन क्रमिक माउस  
मॉनीटर: निर्माण, मॉडल, और निर्माता विवरण; उदा.: Optiquest Q53, ViewSonic G773  
वीडियो कार्ड: VRAM का निर्माण, मॉडल संख्या और आकार; उदा.: Creative Labs Graphics Blaster 3D, 8MB  
ध्वनि कार्ड: निर्माण, चिपसेट और मॉडल संख्या; उदा.: S3 SonicVibes, Sound Blaster 32/64 AWE  
IP, DHCP, और BOOTP पता: डाट के द्वारा पृथक की हुई चार संख्या; उदा.: 10.0.2.15  
नेटमास्क: डाट के द्वारा पृथक की हुई चार संख्या; उदा.: 255.255.248.0  
गेटवे IP पता: डाट के द्वारा पृथक की हुई चार संख्या; उदा.: 10.0.2.245  
एक या ज्यादा नाम सर्वर IP पता (DNS): डाट के द्वारा पृथक की गई संख्या का एक या ज्यादा समुच्चय; उदा.: 10.0.2.1  
डोमेन नाम: आपके संगठन को दिया गया नाम; उदा.: example.com  
मेजबाननाम: आपके कंप्यूटर का नाम; नामों की आपकी व्यकितगत पसंद; उदा.: cookie, southpark  

तालिका 3-1. सिस्टम आवश्यकता तालिका

अगर इनमें से कोई संजाल आवश्यकता या पद से आप परिचित नहीं हैं, तो अपने संजाल प्रशासक को सहायता के लिए संपर्क करें.