| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
CD-ROM Red Hat Enterprise Linux से अधिष्ठापित करने के लिए CD-ROM विकल्प चुनें और OK का चयन करें. जब प्रांप्ट मिले तो Red Hat Enterprise Linux सीडी को अपने CD-ROM ड्राइव में दाखिल करें (अगर आपने सीडी से बूट नहीं किया है). अगर सीडी CD-ROM ड्राइव में है, तो OK चुनें , और
![]() | नोट |
|---|---|
अधिष्ठापन प्रोग्राम के लिए बूट करने वक्त पहले CD-ROM की जरूरत होती है, और फिर इसके बाद पश्चातवर्ती CD-ROMs को प्रक्रियागत किया जाता है. |
तब अधिष्ठापन प्रोग्राम आपके सिस्टम की जांच करता है और आपके CD-ROM चालन को पहचानने का प्रयास करता है. यह IDE (ATAPI के रूप में भी जाना जाता है) CD-ROM चालन के लिए देखना शुरू करता है. इसके मिलने पर तो अधिष्ठापन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए जारी रखें (इसे खंड 4.12 देखें).
![]() | नोट |
|---|---|
इस समय अधिष्ठापन प्रक्रिया को विफलित करने हेतु अपने मशीन को फिर से बूट करें और बूट मीडिया को बाहर निकालें. आप अधिष्ठापन को अधिष्ठापन के करीब स्क्रीन के पहले कभी भी सुरक्षित रूप में रद्द कर सकते हैं. ज्यादा सूचना के लिए खंड 4.24 को देखें. |
अगर आपका CD-ROM चालन खोजा नहीं गया है, और यह एक SCSI CD-ROM है, अधिष्ठापन प्रोग्राम आपको एक SCSI चालक के चयनार्थ प्रांप्ट करता है. चालक चुनें जो आपके एडाप्टर से काफी मेल खाता है. अगर आवश्यक हो तो चालक के लिए विकल्प निर्दिष्ट करें; हालांकि ज्यादातर चालक आपके SCSI एडाप्टर को स्वतः खोज लेता है.
![]() | संकेत |
|---|---|
CD-ROM चालन के लिए वैकल्पिक पैरामीटर की आंशिक सूची Red Hat Enterprise Linux संदर्भ गाइड में, सामान्य पैरामीटर और मोड्यूल परिशिष्ट में पायी जा सकती है. |
अगर आपके पास एक IDE (ATAPI) CD-ROM x86 , AMD64, या Intel® EM64T सिस्टम पर है, लेकिन अधिष्ठापन प्रोग्राम आपके IDE (ATAPI) CD-ROM को प्राप्त करने में विफल होता है और आपसे पूछता है कि किस प्रकार का CD-ROM चालक आपके पास है, निम्नलिखित बूट कमांड के लिए कोशिश करें. अधिष्ठापन को फिर शुरू करें, और boot: प्रांप्ट पर linux hdX=cdrom दाखिल करें. X को निम्नलिखित में से किसी एक अक्षर से विस्थापित करें, यह अंतरफलक पर निर्भर करता है कि इकाई मास्टर या स्लेव से जुड़ा है, और मास्टर या स्लेव के रूप में विन्यस्त है ( प्राथमिक या द्वितीयक के रूप में भी जाना जाता है):
a — पहला IDE नियंत्रक, मास्टर
b — पहला IDE नियंत्रक, स्लेव
c — दूसरा IDE नियंत्रक, मास्टर
d — दूसरा IDE नियंत्रक, स्लेव
अगर आपके पास तीसरा और/या चौथा नियंत्रक है, अकारादि क्रम में अक्षरों को देना शुरू करें, नियंत्रक से नियंत्रक की ओर जाते हुए, और मास्टर से स्लेव की ओर.