| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
विभाजन चुनें स्क्रीन सिर्फ तभी लागू होता है जब आप डिस्क विभाजन से अधिष्ठापन कर रहे होते हैं (यानी कि, अगर आपने हार्ड ड्राइव को अधिष्ठापन विधि संवाद में चयन किया है). यह संवाद डिस्क विभाजन और निर्देशिका के नामकरण की अनुमति देता है, जिससे आप Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन कर रहे हैं.
Red Hat Enterprise Linux ISO विंबों को समाहित करने वाले विभाजन का युक्ति नाम दाखिल करें. विंबधारी निर्देशिका लेबल युक्त एक क्षेत्र भी है.
अगर ISO विंब विभाजन के रूट (उच्च-स्तर) डायरेक्टरी में है, तो / दाखिल करें. अगर ISO विंब आरोहित विभाजन के एक उपनिर्देशिका में है, तो उस विभाजन में ISO विंबों को रखने वाली निर्देशिका का नाम दाखिल करें. उदाहरण के लिए, अगर विभाजन, जिसपर ISO विंब सामान्यतया /home/ के रूप में आरोहित होता है, और विंब /home/new/ में है, तो आप /new/ दाखिल कर सकते हैं.
डिस्क विभाजन को आपके द्वारा पहचान लेने के बाद स्वागतम् संवाद सामने आता है.