4.7. संजाल अधिष्ठापन का निष्पादन

अगर आप संजाल अधिष्ठापन का निष्पादन कर रहे हैं, तो TCP/IP विन्यस्त करें संवाद प्रकट होता है. यह संवाद आपके IP और अन्य संजाल पता के लिए पूछता है. आप DHCP या दस्ती रूप से युक्तियों के IP पता और नेटमास्क के चयन के लिए चुन सकते हैं. अगर दस्ती रूप से किया जाता है, तो अधिष्ठापन के दौरान प्रयुक्त IP पता डालें और [Enter] दबाएं. आपके IP पता पर आधारित आपके नेटमास्क का अनुमान करने की कोशिश अधिष्ठापन प्रोग्राम करता है; आप नेटमास्क बदल सकते हैं, अगर यह गलत है. [Enter] दबाएं. आपके IP पता और नेटमास्क से अधिष्ठापन प्रोग्राम मूलभूत गेटवे तथा प्राथमिक नेमसर्वर का अनुमान करता है; आप इसे बदल सकते हैं, अगर ये गलत है.