4.26. अधिष्ठापन पूर्ण

बधाई! आपका Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन अब पूर्ण हो गया!

अधिष्ठापन प्रोग्राम आपके सिस्टम को पुनः बूट करने के लिए प्रांप्ट करता है. किसी अधिष्ठापन माध्यम को निकालना याद रखें अगर यह रिबूट होने पर स्वतः बाहर नहीं निकलता है.

आपके कंप्यूटर के सामान्य पावर अप क्रम के पूरा हो चुकने के बाद, आलेखीय बूट अधिभारक प्रांप्ट प्रकट होता है, जिसपर आप निम्नलिखित चीजों में से कुछ कर सकते हैं:

Red Hat Enterprise Linux बूट करने के लिए जो भी उपयुक्त है करें. एक या ज्यादा संदेश स्क्रीन को स्क्रॉल करना चाहिए. अंततः login: प्रांप्ट या GUI लॉगिन स्क्रीन (अगर आप X विंडो सिस्टम अधिष्ठापित करते हैं और X को स्वतः शुरू होने के लिए चुनते हैं) प्रकट होता है.

रन लेबल 5 (आलेखीय रन लेबल) में आप अपने सिस्टम Red Hat Enterprise Linux को जब पहली बार आरंभ करते हैं, तो व्यवस्था प्रतिनिधि प्रस्तुत किया जाता है जो आपको Red Hat Enterprise Linux विन्यास के मार्फत दिशा निर्देश देता है. इस उपकरण के प्रयोग से आप अपने सिस्टम का समय और तिथि तय कर सकते हैं, सॉफ्टवेयर अधिष्ठापित कर सकते हैं, Red Hat संजाल के साथ अपने मशीन का पंजीयन कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं. व्यवस्था प्रतिनिधि आरंभ में आपको अपने वातावरण को विन्यस्त करने की अनुमति देता है, ताकि अपने Red Hat Enterprise Linux सिस्टम के प्रयोग से आप शीघ्रता से आरंभ कर सकें.

व्यवस्था प्रतिनिधि के प्रयोग पर ज्यादा सूचना के लिए Getting Started शीर्षक अध्याय Red Hat Enterprise Linux Step By Step Guide में देखें.

अपने Red Hat Enterprise Linux के पंजीयन पर सूचनार्थ खंड 4.27 को देखें.