4.15. स्वचालित विभाजन

स्वचालित विभाजन इस संबंध में आपको कुछ नियंत्रण देता है कि आपके सिस्टम से कौन-सा आंकडा हटाया (अगर कोई है) गया है. आपके विकल्प हैं:

चित्र 4-10. स्वचालित विभाजन

अपने माउस का उपयोग करते हुए उस हार्ड ड्राइव(वों) को चुनें जिसपर आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित करना चाहते हैं. अगर आपके पास दो या ज्यादा हार्ड ड्राइव है, तो आप चुन सकते हैं कि किस हार्ड ड्राइव(वों) में इस अधिष्ठापन को रहना चाहिए. चयन नहीं किए गए हार्ड ड्राइवों और उनपर मौजूद किसी आंकडे को नहीं छुआ गया है.

नोटनोट
 

अपने सिस्टम पर मौजूद किसी आंकडों का बैक अप लेना हमेशा एक उत्तम विचार है. उदाहरण के लिए, अगर आप एक दोहरा बूट सिस्टम निर्मित या उन्नत कर रहे हैं, आपको प्रत्येक आंकडों का बैक अप रखना चाहिए जिसे आप हार्ड ड्राइव(वों) में रखना चाहते हैं. गलतियां होती रहती हैं और इस वजह से आपके सारे आंकडें नष्ट हो सकते हैं.

सावधानीसावधानी
 

अगर आपके पास एक RAID कार्ड है, जानें कि कुछ BIOSes RAID कार्ड से बूटिंग का समर्थन नहीं करते. इस तरह की स्थितियों में /boot/ विभाजन को RAID सरणी के बाहर के विभाजन में निर्मित किया जाना चाहिए, जैसे कि एक अलग हार्ड ड्राइव पर. समस्या उत्पन्न करने वाले RAID कार्ड के साथ एक आंतरिक हार्ड ड्राइव विभाजन निर्माण के उपयोग के लिए आवश्यक है.

RAID सॉफ्टवेयर की व्यवस्था के लिए /boot/ विभाजन भी आवश्यक है.

अगर आपने अपने सिस्टम के स्वचालित विभाजन के लिए चुनाव किया है, आपको समीक्षा का चयन करना चाहिए और आपको अपने /boot/ विभाजन को स्वयं संपादित करना चाहिए.

स्वचालित विभाजन से उत्पन्न विभाजनों की समीक्षा और किसी आवश्यक परिवर्तन के लिए, समीक्षा विकल्प चुनिए. समीक्षा के चयन और आगे को आगे बढाने के लिए क्लिक करने के बाद, डिस्क ड्र्यूडमें आपके लिए तैयार किया गया विभाजन प्रकट होता है. आप इन विभाजनों का रूपांतरण कर सकते हैं, अगर वे आपकी जरूरतों पर खरे नहीं उतरते हैं.

आगे पर क्लिक करें यदि आपने अपने चुनावों को आगे ले जाने के लिए तैयार किया है.