| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
विभाजन करके आप अपने यंत्र चालक को एकाकी खंडों में बांट सकते हैं, जहां प्रत्येक खंड खुद अपने हार्ड ड्राइव की तरह आचरण करता है. विभाजन खासकर तब लाभदायक है, अगर आप कई ऑपरेटिंग सिस्टम चलाते हैं. अगर आप यह निश्चत नहीं कर पा रहे हैं कि कैसे आप अपने सिस्टम को विभाजित करना चाहते हैं, तो ज्यादा जानकारी के लिए परिशिष्ट D पढ़िए.
इस स्क्रीन पर डिस्क ड्र्यूड का उपयोग करते हुए आप दस्ती विभाजन या स्वचालित विभाजन के निष्पादन के लिए चयन कर सकते हैं.
स्वचालित विभाजन खुद अपने चालक(कों) का विभाजन किए बिना अधिष्ठापन का निष्पादन करने में आपको समर्थ बनाता है. अगर आप अपने सिस्टम का विभाजन करने के अभ्यस्त नहीं हैं, तो सलाह है कि आप दस्ती विभाजन का चयन नहीं करें और बदले में अधिष्ठापन प्रोग्राम को अपने लिए विभाजन करने दें.
दस्ती विभाजन करने के लिए डिस्क ड्र्यूड विभाजन उपकरण चुनें.
![]() | चेतावनी |
|---|---|
Red Hat अद्यतन एजेंट अद्यतन पैकेज को मूलभूत रूप से/var/spool/up2date/ में डाउनलोड करता है . अगर आप अपने सिस्टम का दस्ती विभाजन करते हैं, और एक अलग /var/ विभाजन बनाते हैं, निश्चित कीजिए कि विभाजन इतना बड़ा (3.0 GB या ज्यादा) हो कि पैकेज अद्यतनीकरण को डाउनलोड कर सके. |
अगर आप डिस्क ड्र्यूड का उपयोग करते हुए दस्ती विभाजन का चयन करना चाहते हैं, तो खंड 4.16 का संदर्भ लें.
![]() | चेतावनी |
|---|---|
अगर आप अधिष्ठापन के डिस्क विभाजन व्यवस्थाचरण के बाद कुछ इस तरह की त्रुटि पाते हैं - उपकरण hda पर मौजूद विभाजन सारणी अपठनीय था. नया विभाजन निर्मित करने के लिए इसे निश्चित रूप से प्रारंभीकृत किया जाना चाहिए, जिस वजह से इस ड्राइव का सारा आंकड़ा नष्ट हो जाता है. हो सकता है कि आपके पास उस ड्राइव पर विभाजन तालिका नहीं हो या फिर उस ड्राइव को अधिष्ठापन प्रोग्राम में प्रयुक्त विभाजन करने वाले सॉफ्टवेयर के द्वारा पहचाना नहीं जा रहा हो. EZ-BIOS जैसे प्रोग्रामों का उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं ने आंकड़ों के नष्ट होने की समान समस्या का सामना किया है (यह मानते हुए कि अधिष्ठापन आरंभ होने से पहले आंकड़ों का बैकअप नहीं लिया गया है). इससे फर्क नहीं पडता कि आप किस तरह का अधिष्ठापन करने जा रहे हैं, आपके सिस्टम पर मौजूदा आंकडों का बैकअप हमेशा लिया जाना चाहिए. |