1.2. Itanium सिस्टम — EFI शैल

Itanium पर Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के लिए आरंभ करने से पूर्व आपको EFI शैल, इसके कार्य, और इसके द्वारा दिए जाने वाले सूचना की आधारभूत जानकारी अवश्य होनी चाहिए.

EFI शैल एक अनुप्रयोगों को लाँच करने (जैसे कि Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम), EFI प्रोटोकॉल और युक्ति चालक को भारित करने, और साधारण स्क्रिप्ट का निष्पादन करने के लिए प्रयुक्त कंसोल अंतरफलक है. यह DOS कंसोल के समान है और सिर्फ उस मीडिया का अभिगम कर सकता है, जो कि FAT16 (VFAT) संरूपित है.

EFI शैल के पास भी साझा उपयोगिताए हैं जिसे EFI सिस्टम विभाजन पर प्रयोग किया जा सकता है. इन उपयोगिताओं में शामिल है edit, type, cp, rm, और mkdir. उपयोगिताओं की सूची और अन्य समादेशों के लिए, EFI शैल प्रांप्ट पर help टंकित करें.

EFI शैल के पास ELILO नामक बूट अधिभारक है. EFI पर अतिरिक्त जानकारी निम्नलिखित URL पर पायी जा सकती है:

http://developer.intel.com/technology/efi/index.htm

1.2.1. Itanium सिस्टम — EFI युक्ति नाम

map समादेश EFI द्वारा पहचानी जानेवाली सभी युक्तियों और फाइल सिस्टम की सूची के लिए प्रयोग की जा सकती है. जब आपका Itanium सिस्टम EFI शैल में बूट करता है, यह निम्नलिखित क्रम में आपके सिस्टम की जांच करता है:

  1. LS-120 चालक (अगर यह मीडिया रखता है)

  2. प्राथमिक IDE अंतरफलक पर IDE हार्ड ड्राइव

  3. द्वितीयक IDE अंतरफलक पर IDE हार्ड ड्राइव

  4. SCSI अंतरफलक पर SCSI हार्ड ड्राइव

  5. IDE अंतरफलक पर CD-ROM ड्राइव

  6. SCSI अंतरफलक पर CD-ROM ड्राइव

सिस्टम पोल के परिणाम को देखने के लिए EFI शैल प्रांप्ट पर निम्नलिखित समादेश टंकित करें:

map

आउटपुट उस क्रम में सूचीबद्ध है जिसमें सिस्टम जांच की गई है. इसलिए, सभी FAT16 फाइल सिस्टम पहले सूचीबद्ध किया गया, तब IDE हार्ड ड्राइव, तब SCSI हार्ड ड्राइव, तब IDE CD-ROM चालक, और अंत में SCSI CD-ROM चालक.

उदाहरण के लिए, map समादेश का आउटपुट निम्नलिखित की तरह दिख सकता है:

Device mapping table
fs0  : VenHw(Unknown Device:00)/HD(Part1,Sig00000000)
fs1  : VenHw(Unknown Device:80)/HD(Part1,Sig00000000)
fs2  : VenHw(Unknown Device:FF)/CDROM(Entry1)/HD(Part1,Sig00000000)
blk0 : VenHw(Unknown Device:00)
blk1 : VenHw(Unknown Device:00)/HD(Part1,Sig00000000)
blk2 : VenHw(Unknown Device:80)
blk3 : VenHw(Unknown Device:80)/HD(Part1,Sig00000000)
blk4 : VenHw(Unknown Device:80)/HD(Part2,Sig00000000)
blk5 : VenHw(Unknown Device:80)/HD(Part3,Sig00000000)
blk6 : VenHw(Unknown Device:80)/HD(Part3,Sig00000000)/HD(Part1,Sig725F7772)
blk7 : VenHw(Unknown Device:FF)
blk8 : VenHw(Unknown Device:FF)/CDROM(Entry1)
blk9 : VenHw(Unknown Device:FF)/CDROM(Entry1)/HD(Part1,Sig00000000)

इस उदाहरण में, LS-120 चालक में एक LS-120 डिस्केट के साथ ही साथ CD-ROM चालक में एक CD-ROM है. fs से शुरू होने वाली सभी सूची FAT16 फाइल सिस्टम है जिसे EFI पढ़ सकता है. blk से शुरू होने वाली सभी सूची ब्लॉक युक्तियां है जिससे EFI परिचित है. फाइल सिस्टम और ब्लॉक युक्तियां दोनों उस क्रम में सूचीबद्ध हैं जिसमें वे जांचे गए हैं. इसलिए, fs0 LS-120 पर सिस्टम विभाजन है, fs1 हार्ड ड्राइव पर सिस्टम विभाजन है, और fs2 CD-ROM पर सिस्टम विभाजन है.

1.2.2. Itanium सिस्टम — EFI सिस्टम विभाजन

Linux के लिए अपने हार्ड ड्राइव को विभाजित करने के दौरान आप अवश्य सिस्टम विभाजन बनाएं जो कि FAT16 (VFAT) संरूपित है और /boot/efi/ का आरोह बिंदु रखता है. यह विभाजन अधिष्ठापित Linux कर्नेल ते साथ ही साथ ELILO विन्यास फाइल (elilo.conf) को समाहित किए हुए है. elilo.conf फाइल में कर्नेल की सूची है जिससे आप अपने सिस्टम को बूट कर सकते हैं.