4.28. Itanium सिस्टम — अपने मशीन को बूट करना और उत्तर-अधिष्ठापन व्यवस्था

यह खंड बताता है कि आपके Itanium को Red Hat Enterprise Linux में कैसे बूट करना चाहिए और अपने EFI कंसोल चरों को कैसे व्यवस्थित करना चाहिए ताकि मशीन को आरंभ करने पर Red Hat Enterprise Linux स्वतः बूट हो.

आपके द्वारा अधिष्ठापन प्रोग्राम के अंत में अपने सिस्टम को पुनः बूट करने के बाद Red Hat Enterprise Linux में बूट करने के लिए निम्नलिखित समादेश टंकित करें:

elilo

आपके द्वारा elilo टंकित किए जाने के बाद, /boot/efi/elilo.conf विन्यास फाइल में सूचीबद्ध मूलभूत कर्नेल अधिभारित किया जाता है. (फाइल में सूचीबद्ध पहला कर्नेल मूलभूत कर्नेल है.)

अगर आप एक भिन्न कर्नेल अधिभारित करना चाहते हैं, तो /boot/efi/elilo.conf फाइल से कर्नेल का लेबल नाम elilo समादेश के बाद टंकित करें. उदाहरण के लिए, linux नामक कर्नेल अधिभारित करने के लिए टंकित करें:

elilo linux

अगर आप अधिष्ठापित किए गए कर्नेल का नाम नहीं जानते हैं, तो आप EFI में /boot/efi/elilo.conf फाइल निम्नलिखित निर्देश के साथ देख सकते हैं:

  1. Shell> प्रांप्ट में, सिस्टम विभाजन में युक्तियों को बदलें (Linux में /boot/efi रूप में आरोहित है). उदाहरण के लिए, अगर fs0 सिस्टम बूट विभाजन है तो EFI शैल प्रांप्ट मेंfs0: टंकित करें.

  2. ls टंकित करें fs0:\> पर यह निश्चित करने के लिए कि आप सही विभाजन में हैं.

  3. तब टंकित करें:

    Shell>type elilo.conf

    यह समादेश विन्यास फाइल की अंतर्वस्तु को दिखाता है. प्रत्येक अनुच्छेद में label आरंभ होने वाली पंक्ति है जिसके बाद उस कर्नेल का लेबल नाम आता है. लेबल नाम वह है जिसे आपने elilo के बाद विभिन्न कर्नेल को बूट करने के लिए टंकित किया है.

4.28.1. उत्तर-अधिष्ठापन बूट अधिभारक विकल्प

कर्नेल को भारित करने के लिए निर्दिष्ट करने के पूर्व, आप अन्य बूट विकल्पों में दाखिल हो सकते हैं जैसे कि एकल उपयोक्ता मोड के लिए single रूप में या Red Hat Enterprise Linux पर 1024 MB स्मृति के प्रयोग के लिए दबाव डालने के लिए mem=1024M रूप में. बूट अधिभारक में विकल्पों को पास करने के लिए EFI शैल प्रांप्ट पर (linux को कर्नेल के लेबल नाम से जिसे आप बूट करना चाहते हैं और विकल्प को उस बूट विकल्प से जिसे आप कर्नेल में देना चाहते हैं से प्रतिस्थापित करें):

elilo linux option

4.28.2. स्वचालित रूप से Red Hat Enterprise Linux बूट करना

Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के बाद आप EFI शैल प्रांप्ट पर हर बार elilo और किसी बूट विकल्प को टंकित कर सकते हैं, जब भी आप अपने Itanium सिस्टम को बूट करना चाहते हैं. हालांकि, अगर आप अपने सिस्टम को स्वचालित रूप से Red Hat Enterprise Linux में बूट करने के लिए विन्यस्त करना चाहते हैं तो आपके लिए EFI बूट प्रबंधक को विन्यस्त करना जरूरी है.

EFI बूट प्रबंधक को विन्यस्त करने के लिए (आपके हार्ड वेयर के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है):

  1. Itanium सिस्टम बूट करें और Boot option maintenance menuको EFI बूट प्रबंधक मेनू से चुनें

  2. मेनू से एक बूट विकल्प जोड़ें चुनें.

  3. सिस्टम विभाजन को चुनें जोकि Linux में /boot/efi/ रूप में आरोहित है.

  4. elilo.efi फाइल चुनें.

  5. नया विवरण दाखिल करें: प्रांप्ट पर Red Hat Enterprise Linux 4 या कोई नाम टंकित करें, जिसे आप EFI Boot Manager मेनू पर दिखाना चाहते हैं.

  6. बूट विकल्प आंकड़ा प्रकार दाखिल करें प्रांप्ट पर, कोई बूट विकल्प नहीं के लिए N दाखिल करें अगर आप ELILO बूट अधिभारक में विकल्प पास नहीं करना चाहते हैं. यह विकल्प ज्यादातर स्थितियों में काम करता है. अगर आप बूट अधिभारक में विकल्प पास करना चाहते हैं, तो आप /boot/efi/elilo.conf विन्यास फाइल में इसके बजाए विन्यस्त कर सकते हैं.

  7. हां में उत्तर दें NVRAM के बदलावों को सहेजें प्रांप्ट में. यह आपको EFI बूट अनुरक्षण प्रबंधक मेनू में लौटाता है.

  8. आगे, आप Red Hat Enterprise Linux 4 मेनू मद को मूलभूत बनाना चाहते हैं. बूट विकल्प की एक सूची प्रकट होती है. Red Hat Enterprise Linux 4 मेनू मद में सूची के सबसे ऊपर तक तीर के निशान के साथ चयन कर जाएं और [u] कुंजी को सूची में ऊपर जाने के लिए चुनें. आप इसका चयन कर और [d] कुंजी को दबाकर मदों को सूची में नीचे ले जा सकते हैं. बूट क्रम के बदलाव के बाद, NVRAM में बदलावों को सहेजें चुनें. Exit का चयन मुख्य मेनू में वापस जाने के लिए करें.

  9. वैकल्पिक रूप में, आप बूट समय समाप्ति मान को स्व बूट समय समाप्ति सेट करें => समय समाप्ति मान सेट करें मुख्य मेनू से चयन कर बदल सकते हैं.

  10. EFI बूट प्रबंधक में Exit का चयन कर लौटें.

4.28.2.1. प्रारंभन स्क्रिप्ट का प्रयोग

यह अनुशंसा की जाती है कि आप ELILO बूट प्रबंधक को Red Hat Enterprise Linux को स्वतः बूट करने के लिए विन्यस्त करें. हालांकि, अगर आपको निष्पादन किए जाने के लिए ELILO बूट अधिभारक के पूर्व अतिरिक्त समादेश की जरूरत है तो आप startup.nsh नामक प्रारंभन स्क्रिप्ट बना सकते हैं. Linux में बूट करने के लिए अंतिम समादेश elilo होना चाहिए.

startup.nsh स्क्रिप्ट /boot/efi विभाजन में होना चाहिए (/boot/efi/startup.nsh) और निम्नलिखित पाठ को शामिल किया हुआ होना चाहिए:

echo -off
your set of commands
elilo

अगर आप बूट अधिभारक में विकल्पों को पास करना चाहते हैं तो (इसे देखें खंड 4.28.1) उन्हें elilo के बाद जोड़ें.

आप या तो Red Hat Enterprise Linux बूट करने के बाद इस फाइल को बना सकते हैं या EFI shell में बने संपादक का प्रयोग कर सकते हैं. EFI shell का Shell> प्रांप्ट पर का प्रयोग करने के लिए, सिस्टम विभाजन में युक्तियों को बदलें (Linux में /boot/efi रूप में आरोहित). उदाहरण के लिए, अगर fs0 सिस्टम बूट विभाजन है, तो EFI shell प्रांप्ट पर fs0: टंकित करें. यह निश्चित करने के लिए कि आप सही विभाजन में हैं ls टंकित करें. तब edit startup.nsh टंकित करें. फाइल की अंतर्वस्तु टंकित करें और सहेजें.

अगली बार जब सिस्टम बूट करता है, EFI startup.nsh फाइल खोजकर सिस्टम को बूट करने के लिए प्रयोग करता है. EFI को फाइल के अधिभारण से रोकने के लिए, टंकित करें [Ctrl]-[c]. यह प्रक्रिया को रोकता है औऱ आपको EFI शैल प्रांप्ट के लिए लौटाता है.