| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
अगर आपके पास एक संजाल युक्ति नहीं है, यह स्क्रीन आपके अधिष्ठापन के दौरान प्रकट नहीं होता है और आपको खंड 4.19 के लिए आगे बढना चाहिए.
अधिष्ठापन प्रोग्राम स्वतः आपके पास मौजूद किसी संजाल युक्तियों को खोज लेता है और उसे संजाल युक्ति सूची में प्रदर्शित करता है.
आपके द्वारा संजाल युक्ति के चयन के बाद संपादन करें पर क्लिक करें. अंतरफलक संपादित करें पॉप-अप स्क्रीन से आप DHCP के द्वारा युक्ति का IP पता और नेटमास्क विन्यस्त करने (या दस्ती रूप से अगर DHCP चयनित नहीं है) के लिए चयन कर सकते हैं और आप बूट समय पर युक्ति को सक्रिय करने के लिए चुन सकते हैं. अगर आप बूट पर सक्रिय करें का चयन करते हैं, तो आपका संजाल अंतरफलक आरंभ किया जाता है जब आप बूट करते हैं. अगर आप के पास DHCP क्लाइंट अभिगम नहीं है या आप अनिश्चित हैं कि यहां क्या दिया जाना है, तो कृपया अपने संजाल प्रशासक को संपर्क करें.
![]() | नोट |
|---|---|
नमूना विन्यास में दिखाए गए स्वरूप में संख्याओं का प्रयोग नहीं करें. ये मान आपके अपने संजाल विन्यास के लिए कार्य नहीं करेगा. अगर आप निश्चित नहीं हैं कि क्या मान दाखिल किया जाए, सहायता के लिए संजाल प्रशासक को संपर्क करें. |
अगर आपके पास संजाल युक्ति के लिए एक मेजबाननाम (पूर्ण योग्य डोमेन नाम) है, आप इसे स्वतः खोजने के लिए DHCP (Dynamic Host Configuration Protocol) का चयन कर सकते हैं या आप दिए गए क्षेत्र में दस्ती रूप से मेजबाननाम दाखिल कर सकते हैं.
आखिर में, अगर आपने IP और नेटमास्क सूचना दस्ती रूप से दाखिल किया है, आप गेटवे पता और प्राथमिक, द्वितीयक, और तृतीयक DNS पताओं को दाखिल कर सकते हैं.
![]() | संकेत |
|---|---|
हालांकि आपका कंप्यूटर संजाल का एक हिस्सा नहीं है फिर भी आप अपने सिस्टम के लिए मेजबाननाम डाल सकते हैं. अगर आप नाम दाखिल करने के इस अवसर को छोड़ देते हैं तो आपका सिस्टम localhost के रूप में जाना जायेगा. |
![]() | संकेत |
|---|---|
अधिष्ठापन की समाप्ति के बाद अपने संजाल विन्यास को बदलने के लिए संजाल विन्यास उपकरण का प्रयोग करें. एक शैल प्रांप्ट में संजाल विन्यास उपकरण लाँच करने के लिए system-config-network समादेश टंकित करें. अगर आप रूट नहीं हैं तो यह आपको जारी रखने हेतु रूट शब्दकूट के लिए प्रांप्ट करेगा. |