2.2. क्या आपका हार्डवेयर सुसंगत है?

हार्डवेयर सुसंगतता खासकर तब महत्वपूर्ण है अगर आपके पास एक पुराना सिस्टम है या एक सिस्टम है जिसे आपने खुद निर्मित किया है. Red Hat Enterprise Linux 4 को ज्यादातर हार्डवेयर के साथ सुसंगत होना चाहिए, जो दो साल के अंदर फैक्टरी में बनाए गए. हालांकि हार्डवेयर का विशेषीकरण प्रतिदिन बदलता है, इसलिए यह गारंटी देना कठिन है कि आपका हार्डवेयर 100% सुसंगत है.

समर्थित हार्डवेयर की सबसे हाल की सूची यहां पायी जा सकती है:

http://hardware.redhat.com/hcl/