| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 2. आरंभ करने के लिए चरण | आगे |
Red Hat Enterprise Linux को अधिष्ठापन करने के लिए कई विधियां हैं.
CD-ROM से अधिष्ठापन के लिए आवश्यक है कि आपने एक Red Hat Enterprise Linux 4 उत्पाद खरीदा है, या आपके पास एक Red Hat Enterprise Linux CD-ROM है, और आपके पास एक CD-ROM चालक है. ज्यादातर नए कंप्यूटर CD-ROM से बूटिंग की अनुमति देते हैं. अगर आपका सिस्टम CD-ROM से बूटिंग का समर्थन करता है, तो स्थानीय CD-ROM अधिष्ठापन का यह एक आसान तरीका है.
आपके CD-ROM चालक से बूट करने के लिए आपके BIOS को बदले जाने की जरूरत है. अपने BIOS को बदलने के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.3.1 को देखें.
अगर आप CD-ROM चालक के प्रयोग से बूट कर सकते हैं, तो आप अपना CD-ROM अधिष्ठापन प्रोग्राम को बूट करने के लिए बना सकते हैं. यह लाभदायक हो सकता है, उदाहरण के लिए, अगर आप एक संजाल के ऊपर या हार्ड ड्राइव से अधिष्ठापन का निष्पादन कर रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिए खंड 2.4.2 को देखें.
अगर आप CD-ROM चालक से बूट नहीं कर सकते हैं, लेकिन आप USB युक्ति से बूट कर सकते हैं, जैसे कि एक पेन चालक के रूप में, तो निम्नलिखित वैकल्पिक बूट विधियां उपलब्ध हैं:
USB पेन चालक के प्रयोग से बूट हेतु, dd समादेश का प्रयोग diskboot.img विंब फाइल को CD-ROM 1 पर /images/ निर्देशिका से कॉपी करने के लिए करें. उदाहरण के लिए:
dd if=diskboot.img of=/dev/sda |
इस बूट विधि को काम करने के लिए आपके BIOS को USB युक्ति से बूटिंग का समर्थन जरूर करना चाहिए.
isolinux (Itanium सिस्टम के लिए उपलब्ध नहीं) का उपयोग Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन CD को बूट करने के लिए होता है. अधिष्ठापन प्रोग्राम बूट करने के लिए अपना स्वयं का CD-ROM बनाने हेतु निम्न निर्देश का प्रयोग करें:
isolinux/ निर्देशिका को Red Hat Enterprise Linux CD #1 से एक अस्थायी निर्देशिका ( यहां इस संदर्भ में <path-to-workspace>) में निम्नलिखित समादेश के प्रयोग से कॉपी करें:
cp -r <path-to-cd>/isolinux/ <path-to-workspace> |
निर्देशिकाओं को <path-to-workspace> निर्देशिका में बदलें जिसे आपने तैयार किया है:
cd <path-to-workspace> |
यह निश्चित करें कि वे फाइल जिसे आपने कॉपी किया है, विधिवत अनुमति प्राप्त है:
chmod u+w isolinux/* |
अंततः, ISO विंब फाइल बनाने के लिए निम्नलिखित समादेश निर्गत करें:
mkisofs -o file.iso -b isolinux.bin -c boot.cat -no-emul-boot \ -boot-load-size 4 -boot-info-table -R -J -v -T isolinux/ |
![]() | नोट |
|---|---|
उपर्युक्त समादेश को दो पंक्ति में महज मुद्रण के उद्देश्य से तोड़ा गया है. जब आप इस समादेश का निष्पादन करते हैं, तो एकल समादेश के रूप में इसे टंकित करना याद रखें, यानी सबको एक समान रेखा पर. |
परिणामतः प्राप्त ISO विंब को (file.iso नामक और <path-to-workspace> में स्थित) CD-ROM में लिखें जैसा कि आप सामान्यतः करेंगे.