2.5. संजाल अधिष्ठापन के लिए तैयारी

नोटनोट
 

अगर आप संजाल आधारित अधिष्ठापन कर रहे हैं तो यह निश्चित करें कि अधिष्ठापन CD (या किसी अन्य प्रकार का CD) आपके मेजबान विभाजन चालन में नहीं है. चालन में CD का रहना अप्रत्याशित त्रुटियों का कारण बन सकता है.

Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन मीडिया या तो संजाल अधिष्ठापन (NFS, FTP, या HTTP के मार्फत) या स्थानीय भंडारण के द्वारा अधिष्ठापन के लिए उपलब्ध रहना चाहिए. निम्न चरणों का प्रयोग करें, अगर आप एक NFS, FTP, या HTTP अधिष्ठापन का निष्पादन कर रहे हैं.

संजाल पर अधिष्ठापन के लिए प्रयुक्त NFS, FTP, या HTTP सर्वर को एक अलग मशीन होना चाहिए जो पूरी RedHat/ निर्देशिका दे सके. RedHat/base/ और RedHat/RPMS/ दोनों निर्देशिका को सभी अधिष्ठापन CD-ROMs से सभी फाइलों के साथ उपलब्ध और भरा रहना चाहिए.

नोटनोट
 

निम्नलिखित में निर्दिष्ट निर्देशिका /location/of/disk/space/ इसका हवाला लेती है. इसका मतलब है कि यह अप टू निर्देशिका है, लेकिन RedHat/ वितरण निर्देशिका को नहीं शामिल करता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास Red Hat Enterprise Linux 4 अधिष्ठापन फाइलें अधिष्ठापन स्टेजिंग सर्वर पर/export/rhel/ अवस्थित हो, तो /location/of/disk/space/ /export/rhel/ होगा.

RedHat/ निर्देशिका को अधिष्ठापन CD-ROMs से एक Linux मशीन में कॉपी करने के लिए, जो एक अधिष्ठापन स्टेजिंग सर्वर के रूप में आता है, निम्न चरणों के अनुसार चलें:

2.5.1. NFS अधिष्ठापन के लिए ISO विंब का प्रयोग

NFS अधिष्ठापन ISO (या CD-ROM) विंब का प्रयोग कर सकता है बजाए संपूर्ण अधिष्ठापन तरू को कॉपी करने के. जरूरी ISO विंबों (द्विपदीय Red Hat Enterprise Linux CD-ROMs) को निर्देशिका में रखने के बाद NFS से होकर अधिष्ठापन के लिए चुनें. आप तब अधिष्ठापन प्रोग्राम को उस निर्देशिका पर अधिष्ठापन के लिए इंगित कर सकेंगे.

यह जांच करना कि आपके द्वारा अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, उन समस्याओं से बचने में मदद करेगा जो NFS अधिष्ठापन के दौरान सामने आते हैं. यह जांच करने के लिए कि अधिष्ठापन के प्रयास के पूर्व ISO विंब अविकल है, md5sum प्रोग्राम (कई md5sum प्रोग्राम विविध ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध हैं) का प्रयोग करें. एक md5sum प्रोग्राम को ISO विंब की तरह समान सर्वर पर उपलब्ध किया जाना चाहिए.

नोटनोट
 

Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम के पास अधिष्ठापन मीडिया की विश्वसनीयता के जांच की क्षमता है. यह CD, DVD, हार्ड ड्राइव ISO, और NFS ISO अधिष्ठापन विधियों के साथ काम करता है. Red Hat की अनुशंसा है कि आप सभी अधिष्ठापन मीडिया की जांच अधिष्ठापन प्रक्रिया शुरू करने और किसी अधिष्ठापन संबंधी दोष का रिपोर्ट दर्ज करने के पहले (रिपोर्ट किए गए ज्यादातर दोष विधिवत CDs नहीं लिखे जाने की वजह से होते हैं) करें. इस जांच के उपयोग हेतु निम्न समादेश को boot: प्रांप्ट पर लिखें (Itanium सिस्टम के लिए elilo के पहले) :

linux mediacheck

इसके अलावे, अगर updates.img नामक एक फाइल निर्देशिका में है जिसमें से आप अधिष्ठापित करते हैं, यह अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए प्रयुक्त हो सकेगा. anaconda RPM संकुल में स्थित install-methods.txt फाइल को Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन के विविध तरीके के साथ ही साथ अधिष्ठापन प्रोग्राम अद्यतन के लिए आवेदन की विधि जानने के लिए भी देखें.

नोटनोट
 

आप सिर्फ ISO विंब को और Red Hat Enterprise Linux के एक रूप को निर्देशिका में एकल रिलीज के लिए रख सकते हैं.