2.3. क्या आपके पास पर्याप्त डिस्क स्थान है?

प्रायः सभी आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) डिस्क विभाजन का प्रयोग करते हैं, और Red Hat Enterprise Linux इसका अपवाद नहीं है. जब आप Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापित करते हैं, आपको डिस्क विभाजन के साथ काम करना पर सकता है. अगर आपने डिस्क विभाजन के साथ पहले काम नहीं किया है (या आधारभूत अवधारणाओं को तेजी से देखना चाहते हैं), तो आगे बढ़ने के पहले परिशिष्ट D को देखें.

Red Hat Enterprise Linux द्वारा प्रयुक्त डिस्क स्थान अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा प्रयुक्त डिस्क स्थान से अलग होना चाहिए जिसे आपने अपने सिस्टम पर अधिष्ठापित किया होगा. , जैसे कि Windows, OS/2, या Linux का ही भिन्न संस्करण . x86, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) सिस्टम के लिए न्यूनतम दो विभाजन (/ और swap) Red Hat Enterprise Linux को दिए जाने चाहिए. Itanium सिस्टम के लिए न्यूनतम तीन विभाजन (/, /boot/efi/, और swap) Red Hat Enterprise Linux को दिए जाने चाहिए

इसके पहले कि आप अधिष्ठापन आरंभ करें, आपके पास

यह ज्यादा अच्छी तरह जानने के लिए कि आपको कितने स्थान की वास्तव में जरूरत है, अनुशंसित विभाजन आकारों के लिए खंड 4.16.4 में संबंधित चर्चा को देखें.

अगर आप निश्चित नहीं हैं कि आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, या आप यह जानना चाहते हैं कि अपने Red Hat Enterprise Linuxअधिष्ठापन के लिए आपको क्या करना है, तो परिशिष्ट D देखें.

नोट्स

[1]

अविभाजित डिस्क स्थान का मतलब हार्ड ड्राइव पर उपलब्ध उस डिस्क स्थान से है, जिसमें आप अधिष्ठापित कर रहे हैं जिसे आंकड़ों के लिए खंडों में विभाजित नहीं किया जा रहा है. जब आप एक डिस्क को विभाजित करते हैं, प्रत्येक विभाजन अलग डिस्क ड्राइव की भांति व्यवहार करता है.