| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
समय क्षेत्र का चयन अपने कंप्यूटर की भौतिक अवस्थिति के सबसे नजदीकी शहर को चुनकर करें.
आपके लिए अपने समय क्षेत्र को चुनने का दो तरीका है:
अपने माउस के प्रयोग से अंतःक्रियात्मक मानचित्र पर एक विशेष शहर को चुनने के लिए क्लिक करें (एक पीले डाट के रूप में प्रदर्शित). आपके चयन को सूचित करते हुए एक लाल X प्रकट होता है.
अपने समय क्षेत्र को चुनने के लिए आप सक्रीन के नीचे की सूची में स्क्रॉल कर सकते हैं. अपने माउस के प्रयोग से अपने चयन को हाइलाइट करने के लिए अवस्थिति पर क्लिक करें.
सिस्टम घड़ी UTC का प्रयोग करती है को चुनें अगर आप जानते हैं कि आपका सिस्टम UTC में सेट है.
![]() | संकेत |
|---|---|
अधिष्ठापन की समाप्ति के बाद अपने समय क्षेत्र विन्यास को बदलने के लिए तिथि और समय गुणधर्म उपकरण का प्रयोग करें. शैल प्रांप्ट में system-config-date समादेश तिथि और समय गुणधर्म उपकरण को लाँच करने के लिए टंकित करें. अगर आप रूट नहीं हैं तो यह आपको जारी रखने के लिए रूट शब्दकूट के लिए प्रांप्ट करता है. तिथि और समय गुणधर्म उपकरण को पाठ आधारित अनुप्रयोग के रूप में चलाने के लिए timeconfig समादेश का प्रयोग करें. |