| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | परिशिष्ट C. Red Hat Enterprise Linux के आपके अधिष्ठापन का विघ्न निवारण | आगे |
अगर आप GRUB के साथ समस्या अनुभव कर रहे हैं, आपको आलेखीय बूट स्क्रीन को निष्क्रिय करने की जरूरत हो सकती है. इसे करने के लिए रूट उपयोक्ता बनें और /boot/grub/grub.conf फाइल संपादित करें.
grub.conf फाइल के अंदर splashimage से आरंभ होने वाली पंक्ति को # रेखा के शुरू में यह अक्षर डालकर comment out करें.
संपादन मोड से निकास के लिए
एकबार बूट अधिभारक स्क्रीन के लौटने के बाद, सिस्टम बूट करने के लिए b टंकित करें.
एकबार आप रिबूट करते हैं, grub.conf फाइल को फिर पढ़ा जाता है और बनाया गया कोई परिवर्तन प्रभावी होता है.
आप आलेखीय बूट स्क्रीन को grub.conf फाइल में ऊपर की रेखा में फिर कमेंट को हटाकर (या जोड़कर) फिर सक्रिय कर सकते हैं.
अगर आपने X विंडो सिस्टम अधिष्ठापित किया है, लेकिन अपने Red Hat Enterprise Linux सिस्टम पर लॉग करने पर आलेखीय डेस्कटॉप वातावरण नहीं देख रहे हैं, तो आप startx समादेश के प्रयोग से X विंडो आलेखीय अंतरफलक शुरू कर सकते हैं.
आपके द्वारा इस समादेश के लिए दाखिल किए जाने और
नोट, हालांकि यह महज सिर्फ एकबार किए जाने के लिए है औ भविष्य के लॉगिन के लिए लॉगिन प्रक्रिया को नहीं बदलता है.
अपने सिस्टम को व्यवस्थित करने के लिए ताकि आप आलेखीय लॉगिन स्क्रीन पर लॉग कर सकें, रनलेवल खंड में मात्र एक संख्या को बदल कर आप अवश्य एक फाइल /etc/inittab संपादित करें. समाप्त करने पर कंप्यूटर रिबूट करें. अगली बार जब आप लॉगिन करते हैं, आप आलेखीय लॉगिन प्रांप्ट के साथ प्रस्तुत होंगें.
एक शैल प्रांप्ट खोलें. अगर आप उपयोक्ता खाते में हैं, तो su समादेश टंकित कर रूट बने.
अब, फाइल को gedit के साथ संपादित करने के लिए gedit /etc/inittab टंकित करें. /etc/inittab फाइल खुल जाता है. पहले स्क्रीन में फाइल का एक खंड जो निम्नवत दिखता है, प्रकट होता है:
# Default runlevel. The runlevels used by RHS are: # 0 - halt (Do NOT set initdefault to this) # 1 - Single user mode # 2 - Multiuser, without NFS (The same as 3, if you do not have networking) # 3 - Full multiuser mode # 4 - unused # 5 - X11 # 6 - reboot (Do NOT set initdefault to this) # id:3:initdefault: |
कंसोल से आलेखीय लॉगिन में बदलने के लिए, आपको id:3:initdefault: रेखा में 3 से 5 संख्या में को बदल देना चाहिए.
![]() | चेतावनी |
|---|---|
सिर्फ मूलभूत रनलेबल की संख्या को 3 से 5 करें. |
आपकी बदली हुई पंक्ति निम्नलिखित के समान दिखनी चाहिए:
id:5:initdefault: |
अगर आप अपने बदलावों से संतुष्ट हैं,
अगली बार जब आप अपने सिस्टम को रिबूट करने के बाद लॉगिन करते हैं, आपके पास आलेखीय लॉगिन प्रांप्ट प्रस्तुत होगा.
अगर आपको X (X विंडो सिस्टम) को शुरू करने में समस्या आती है, तो संभव है आपने अपने अधिष्ठापन के दौरान कि इसे अधिष्ठापित नहीं किया होगा.
अगर आप X चाहते हैं, आप या तो Red Hat Enterprise Linux CD-ROMs से संकुल अधिष्ठापित कर सकते हैं या उन्नयन का निष्पादन कर सकते हैं.
अगर आप उन्नयन के लिए चुनते हैं, X विंडोज सिस्टम संकुल चुनें, और संकुल चयन के दौरान GNOME, KDE, या दोनों उन्नयन चुनें.
अगर आपको X सर्वर के क्रैश करने से समस्या होती है जब रूट के अलावे कोई लॉगिन करता है, आप एक पूर्ण फाइल सिस्टम रख सकते हैं (या उपलब्ध हार्ड ड्राइव स्थान की कमी).
यह जांचने के लिए कि यह समस्या है जिसका आप अनुभव कर रहे हैं, निम्न समादेश चलाएं:
df -h |
df समादेश आपको यह जानने में सहायता करता है कि कौन सा विभाजन भरा हुआ है. df के बारे में ज्यादा जानकारी और उपलब्ध विकल्पों के विश्लेषण (जैसे कि इस उदाहरण में प्रयुक्त -h विकल्प ) के लिए, शैल प्रांप्ट में man df को टंकित कर df मैन पेज़ का संदर्भ लें.
कुंजी सूचक एक विभाजन पर 100% पूरा या 90% या 95%से ऊपर प्रतिशत भरा है. /home/ और /tmp/ विभाजन उपयोक्ताओं की फाइल से कभी-कभी तेजी से भर जाता है. पुराने फाइल को हटाकर विभाजन पर आप कुछ स्थान बना सकते हैं. आपके द्वारा कुछ स्थान बनाए जाने के बाद X को उस उपयोक्ता के रूप में चलाने की कोशिश करें जो पहले असफल था.
अगर आपने व्यवस्था प्रतिनिधि में एक उपयोक्ता खाता नहीं बनाया है, बतौर रूट दाखिल हों और उस शब्दकूट का प्रयोग करें जिसे आपने रूट में दिया है.
अगर आपको अपना रूट शब्दकूट याद नहीं है, तो अपने सिस्टम को बतौर linux single बूट करें.
Itanium उपयोक्ताओं को बूट समादेश के उपरांत elilo के साथ बूट समादेश अवश्य दाखिल करना चाहिए.
अगर आप एक x86-आधारित सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं और GRUB आपका अधिष्ठापित बूट अधिभारक है, तो संपादित करने के लिए e टंकित करें जब GRUB बूट स्क्रीन अधिभारित किया जा चुका है. विन्यास फाइल में आपके द्वारा चयनित बूट लेबल हेतु आपके लिए मदों की एक सूची दी जाती है.
उस पंक्ति को चुनें जो kernel से शुरू होता है और इस बूट प्रविष्टि के संपादन के लिए e टंकित करें.
kernel पंक्ति के अंत में, जोड़ें:
single |
संपादन मोड से निकास के लिए
बूट अधिभारक स्क्रीन के लौटने के बाद सिस्टम बूट करने के लिए b टंकित करें.
आपके द्वारा एकल उपयोक्ता मोड में बूट करने और # प्रांप्ट में अभिगम करने के बाद आप passwd root अवश्य टंकित करें, जो आपको रूट के लिए नया शब्दकूट दाखिल करने की अनुमति देता है. यहां पर आप नए शब्दकूट के साथ सिस्टम को रिबूट करने के लिए shutdown -r now टंकित कर सकते हैं.
अगर आप उपयोक्ता खाता शब्दकूट याद नहीं कर पा रहे हैं, आप अवश्य रूट बनें. रूट बनने के लिए, su - टंकित करें और प्रांप्ट मिलने पर अपना रूट शब्दकूट दाखिल करें. तब टंकित करें - passwd <username>. यह निर्दिष्ट उपयोक्ता खाता के लिए नया शब्दकूट दाखिल करने की अनुमति देता है.
अगर आलेखीय लॉगिन स्क्रीन प्रकट नहीं होता है, सुसंगत मुद्दों के लिए अपने हार्डवेयर को जांचें. हार्डवेयर सुसंगतता सूची यहां पायी जा सकती है:
http://hardware.redhat.com/hcl/ |
कभी-कभी, कर्नेल आपकी सारी स्मृति (RAM) को पहचानता नहीं है. आप इसकी जांच cat /proc/meminfo समादेश से कर सकते हैं.
जांच करें कि आपके सिस्टम में RAM की ज्ञात मात्रा के समान ही प्रदर्शित मात्रा है. अगर वे समान नहीं हैं तो /boot/grub/grub.conf में निम्नलिखित पंक्ति जोड़ें:
mem=xxM |
मेगावाइट में आपके पास RAM की मात्रा से xx प्रतिस्थापित करें.
/boot/grub/grub.conf में उपर्युक्त उदाहरण निम्नलिखित के समान दिखेगा:
#NOTICE: You have a /boot partition. This means that # all kernel paths are relative to /boot/ default=0 timeout=30 splashimage=(hd0,0)/grub/splash.xpm.gz title Red Hat Enterprise Linux (2.4.21-1.1931.2.399.ent) root (hd0,0) kernel /vmlinuz-2.4.21-1.1931.2.399.ent ro root=/dev/hda3 mem=128M |
जब आप रिबूट करते हैं, grub.conf में लाया गया बदलाव आपके सिस्टम पर प्रतिबिंवित होता है.
आपके द्वारा GRUB बूट स्क्रीन अधिभारित करने के बाद, संपादन के लिए e टंकित करें. आपके लिए विन्यास फाइल में आपके द्वारा चयनित बूट लेबल के लिए मदों की सूची प्रस्तुत की जाती है.
kernel से आरंभ होने वाली पंक्ति को चुनें और इस बूट प्रविष्टि को संपादित करने के लिए e टंकित करें.
kernel रेखा की समाप्ति पर, जोड़ें
mem=xxM |
जहां xx आपके सिस्टम में RAM की मात्रा के बराबर है.
संपादन मोड से निकास के लिए
बूट अधिभारक स्क्रीन के लौटने के बाद सिस्टम को बूट करने के लिए b टंकित करें.
Itanium उपयोक्ता को elilo के साथ बूट समादेश चलाना चाहिए जो बूट समादेश के बाद आए.
अपने सिस्टम में RAM की मात्रा से xx को प्रतिस्थापित करना न भूलें. बूट करने के लिए
अगर आप निश्चित नहीं हैं कि अपने मुद्रक को कैसे व्यवस्थित किया जाना है या यह ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो मुद्रक विन्यास उपकरण का प्रयोग करने की कोशिश करें.
मुद्रक विन्यास उपकरण को लाँच करने के लिए एक शैल प्रांप्ट में system-config-printer समादेश टंकित करें. अगर आप रूट नहीं हैं तो यह आपको जारी रखने के लिए रूट शब्दकूट के लिए प्रांप्ट करता है.
अगर किसी कारण से ध्वनि नहीं सुन पाते हैं और जानते हैं कि ध्वनि कार्ड अधिष्ठापित है, आप ध्वनि कार्ड विन्यास उपकरण (system-config-soundcard) उपयोगिता चला सकते हैं.
ध्वनि कार्ड विन्यास उपकरण के प्रयोग के लिए, Main Menu => System Settings => Soundcard Detection चुनें. एक छोटी पाठ पेटी आपको आपके रूट शब्दकूट के लिए प्रांप्ट करते हुए पॉप अप करती है.
आप शैल प्रांप्ट पर system-config-soundcard समादेश ध्वनि कार्ड विन्यास उपकरण को लाँच करने के लिए भी टंकित कर सकते हैं. अगर आप रूट नहीं हैं तो यह जारी रखने के हेतु रूट शब्दकूट के लिए आपको प्रांप्ट करती है.
बतौर रूट पाठ आधारित विन्यास उपकरण चलाने के लिए टर्मिनल विंडो में sndconfig टंकित करें. नोट करें, sndconfig अनुप्रयोग मूलभूत रूप से अधिष्ठापित नहीं किया गया है लेकिन Red Hat Enterprise Linux CD-ROMs पर पाया जा सकता है.
अगर ध्वनि कार्ड विन्यास उपकरण काम नहीं करता है (अगर नमूना नहीं चलता है और आपको ध्वनि नहीं सुनाई देती), तो विकल्प मौजूद हैं हालांकि वे ध्वनि कार्ड विन्यास उपकरण को चलाने के समान आसान नहीं हैं. आप अपने modules.conf फाइल को संपादित कर सकते हैं (इस रणनीति का सुझाव नए उपयोक्ताओं के लिए नहीं है), या ज्यादा जानकारी के लिए आपके ध्वनि कार्ड के साथ आए दस्तावेज को देखें.
अगर आपको Apache-आधारित httpd सेवा या Sendmail में प्रारंभन के दौरान हैंग करने की समस्या हो रही है, तो यह निश्चित करें कि निम्नलिखित पंक्ति /etc/hosts फाइल में है:
127.0.0.1 localhost.localdomain localhost |
अगर आपके पास एक NVIDIA चिपसेट है और आपने तुरत अपने कर्नेल को अद्यतन किया है, आप वीडियो कार्ड के साथ समस्या का अनुभव कर सकते हैं, जैसे कि किसी वीडियो आउटपुट को नहीं रखना.
अगर आप समान समस्या का अनुभव करते हैं, आपको अपने NVIDIA चिपसेट के लिए मौजूद अद्यतन कर्नेल चालक डाउनलोड करना चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए इसे देखें:
http://www.nvidia.com/view.asp?IO=linux_display_1.0-3123 |