C.2. अधिष्ठापन शुरू करने में समस्या

C.2.1. क्या आपका माउस खोजा जा सका?

अगर माउस नहीं खोजा जा सका स्क्रीन (चित्र C-1 देखें ) प्रकट होता है, तो अधिष्ठापन प्रोग्राम आपके माउस को पहचानने में असमर्थ था.

आप GUI अधिष्ठापन के साथ जारी रखने के लिए चयन कर सकते हैं या पाठ मोड अधिष्ठापन का प्रयोग कर सकते हैं. अगर आप GUI अधिष्ठापन के साथ जारी रखते हैं, तो आप अपने माउस विन्यास सूचना के साथ अधिष्ठापन प्रोग्राम उपलब्ध कराने के लिए प्रांप्ट किए जाते हैं.

चित्र C-1. माउस नहीं खोजा जा सका

C.2.2. आलेखीय अधिष्ठापन में बूट करने में समस्या

कुछ वीडियो कार्ड हैं जिससे आलेखीय अधिष्ठापन प्रोग्राम बूट करने में समस्या आती है. अगर अधिष्ठापन प्रोग्राम इसके मूलभूत व्यवस्था का प्रयोग कर नहीं चलती है, यह निम्न रिजोल्यूशन मोड में चलाने की कोशिश करती है. अगर यह अभी भी असफल होता है, तो अधिष्ठापन प्रोग्राम आलेखीय मोड में चलने का प्रयास करती है.

एक संभाव्य हल resolution= बूट विकल्प का प्रयोग कर कोशिश करना है. यह विकल्प लैपटाप उपयोग करने वालों के सबसे ज्यादा सहायक होता है. ज्यादा जानकारी के लिए परिशिष्ट F देखें.

नोटनोट
 

फ्रेम बफर समर्थन निष्क्रिय करने और अधिष्ठापन प्रोग्राम को पाठ मोड में चलाने के लिए nofb बूट विकल्प का प्रयोग करने की कोशिश करें. यह समादेश कुछ स्क्रीन रीडिंग हार्ड वेयर के साथ अभिगम के लिए उपयोगी हो सकता है.