| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | परिशिष्ट C. Red Hat Enterprise Linux के आपके अधिष्ठापन का विघ्न निवारण | आगे |
अगर आप No devices found to install Red Hat Enterprise Linux कहते हुए त्रुटि संदेश प्राप्त करते हैं, तो संभवतः एक SCSI नियंत्रक है जो अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा पहचाना नहीं जा रहा है.
यह निश्चित करने के लिए अपने हार्डवेयर विक्रेता के वेबसाइट से पता करें कि चालक डिस्केट विंब मौजूद है कि नहीं जो आपकी समस्या को ठीक करता है. चालक डिस्केट पर अधिक सामान्य जानकारी के लिए परिशिष्ट E देखें.
आप Red Hat Hardware Compatibility List का भी संदर्भ ले सकते हैं जो यहां ऑनलाइन मौजूद है:
http://hardware.redhat.com/hcl/ |
अगर आप अधिष्ठापन के दौरान ट्रैसबैक त्रुटि संदेश पाते हैं, आप इसे सामान्यतः एक डिस्केट में सहेज सकते हैं.
अगर आपके अपने सिस्टम में डिस्केट चालक मौजूद नहीं है, आप दूरस्थ सिस्टम में त्रुटि संदेश scp कर सकते हैं.
जब ट्रेसबैक संवाद प्रकट होता है, ट्रैसबेक त्रुटि संदेश /tmp/anacdump.txt नामक फाइल में स्वतः लिखा जाता है. एकबार संवाद के आने पर
अगर आप अधिष्ठापन के डिस्क विभाजन व्यवस्था (खंड 4.14) चरण के बाद एक त्रुटि कुछ इस तरह की प्राप्त करते हैं
hda युक्ति पर विभाजन तालिका अपठनीय था. नया विभाजन बनाने के लिए इसे जरूर प्रारंभीकृत किया जाना चाहिए, जिसके परिणामत: इस चालक पर मौजूद सारे आंकड़े नष्ट हो जाते हैं.
आपके पास उस चालन पर विभाजन तालिका नहीं हो सकती है या अधिष्ठापन प्रोग्राम में प्रयुक्त विभाजनकारी सॉफ्टवेयर के द्वारा चालन पर विभाजन तालिका पहचाना नहीं जा सकता है.
उपयोक्ता जिसने EZ-BIOS प्रोग्राम का प्रयोग किया है, समान समस्याओं का अनुभव किया है जिसके कारण आंकड़े नष्ट (यह मानते हुए कि अधिष्ठापन के आरंभ होने के पहले आंकड़ों का बैकअप नहीं लिया गया) हो जाते हैं जिसे नहीं प्राप्त किया जा सकेगा.
आप जिस तरह का भी अधिष्ठापन कर रहे हैं, आपके सिस्टम पर के मौजूदा आंकड़ों का बैकअप हमेशा लिया जाना चाहिए.
आपके पास बनाया गया swap और एक / (रूट) विभाजन है, और आपने रूट विभाजन को शेष स्थान का प्रयोग करने के लिए चुना है, लेकिन यह हार्ड ड्राइव को भर नहीं पाती है.
अगर आपका हार्ड ड्राइव 1024 सिलेंडर से ज्यादा है, तो आप अवश्य एक /boot विभाजन बनाएं, अगर आप / (रूट) विभाजन का प्रयोग अपने हार्ड ड्राइव पर बचे स्थान का प्रयोग करने के लिए करना चाहते हैं.
अगर आप डिस्क ड्र्यूड का प्रयोग विभाजन निर्माण के लिए कर रहे हैं, लेकिन नए स्क्रीन के लिए आगे बढ़ नहीं सकते हैं, तो आपने शायद हल की जाने वाली डिस्क ड्र्यूड की निर्भरता के लिए आवश्यक सभी विभाजनों को बनाया नहीं है.
कम से कम आपको निम्नलिखित विभाजन जरूर रखना चाहिए:
एक / (रूट) विभाजन
स्वैप प्रकार का एक <swap> विभाजन
![]() | संकेत |
|---|---|
विभाजन के प्रकार को स्वैप के रूप में परिभाषित करने के दौरान इसे एक आरोह बिंदु न दें. डिस्क ड्र्यूड आपके लिए आरोह बिंदु स्वतः देता है. |
अगर आप डिस्क ड्र्यूड का प्रयोग विभाजन निर्माण के लिए कर रहे हैं, लेकिन नए स्क्रीन के लिए आगे बढ़ नहीं सकते हैं, तो आपने शायद हल की जाने वाली डिस्क ड्र्यूड की निर्भरता के लिए आवश्यक सभी विभाजनों को बनाया नहीं है.
कम से कम आपको निम्नलिखित विभाजन जरूर रखना चाहिए:
VFAT प्रकार का एक /boot/efi/ विभाजन
एक / (रूट) विभाजन
स्वैप प्रकार का एक <swap> विभाजन
![]() | संकेत |
|---|---|
विभाजन प्रकार को स्वैप के रूप में परिभाषित करने के दौरान आप इसे एक आरोह बिंदु नहीं देते हैं. डिस्क ड्र्यूड आपके लिए आरोह बिंदु स्वतः देता है. |
Red Hat Enterprise Linux के किसी उन्नयन या अधिष्ठापन के दौरान अधिष्ठापन प्रोग्राम (anaconda के रूप में भी जाना जाता है) पाइथन या ट्रेसबैक त्रुटि के साथ बंद हो सकता है. यह त्रुटि व्यक्तिगत संकुल के चयन या उन्नयन लॉग को /tmp/ निर्देशिका में सहेजने के दौरान उत्पन्न हो सकती है. त्रुटि इस समान दिख सकती है:
Traceback (innermost last): File "/var/tmp/anaconda-7.1//usr/lib/anaconda/iw/progress_gui.py", line 20, in run rc = self.todo.doInstall () File "/var/tmp/anaconda-7.1//usr/lib/anaconda/todo.py", line 1468, in doInstall self.fstab.savePartitions () File "fstab.py", line 221, in savePartitions sys.exit(0) SystemExit: 0 Local variables in innermost frame: self: <fstab.GuiFstab instance at 8446fe0> sys: <module 'sys' (built-in)> ToDo object: (itodo ToDo p1 (dp2 S'method' p3 (iimage CdromInstallMethod p4 (dp5 S'progressWindow' p6 <failed> |
यह त्रुटि कुछ सिस्टम में आती है, जहां /tmp/ में लिंक अन्य स्थानों के लिए सांकेतिक है या निर्माण के उपरांत बदल दिया गया है. ये सांकेतिक या परिवर्तित लिंक अधिष्ठापन प्रक्रिया के दौरान अमान्य हैं, इसलिए अधिष्ठापन प्रोग्राम सूचना नहीं लिख सकता है और असफल रहता है.
अगर आप ऐसी किसी त्रुटि का अनुभव करते हैं, तो मौजूद किसी भी त्रुटि को anaconda के लिए डाउनलोड करने की कोशिश सबसे पहले करें. त्रुटि सूची यहां पायी जा सकती है:
http://www.redhat.com/support/errata/ |
anaconda वेबसाइट भी उपयोगी संदर्भ हो सकता है और यहां ऑनलाइन पाया जा सकता है:
http://rhlinux.redhat.com/anaconda/ |
आप इस समस्या से जुड़ी दोष रिपोर्ट के लिए खोज कर सकते हैं. Red Hat के दोष ट्रैकिंग सिस्टम को ढूंढ़ने के लिए यहां जाएं:
http://bugzilla.redhat.com/bugzilla/ |
अंत में, अगर आप अब भी इस त्रुटि से जुड़ी समस्या का अनुभव कर रहे हैं, अपने उत्पाद को पंजीकृत करें और हमारे सहायता टीम को संपर्क करें. अपने उत्पाद को पंजीकृत करने के लिए यहां जाएं:
http://www.redhat.com/apps/activate/ |