A.5. उन्नयन पूर्ण

बधाई! आपका Red Hat Enterprise Linux 4 उन्नयन अब पूरा हो गया!

अधिष्ठापन प्रोग्राम आपके सिस्टम को रिबूट हेतु तैयार करने के लिए प्रांप्ट करता है. किसी भी अधिष्ठापन मीडिया को निकालना न भूलें यदि रिबूट करने पर यह स्वतः बाहर नहीं आता है.

आपके कंप्यूटर के सामान्य पावर अप श्रृंखला की समाप्ति के बाद आलेखीय बूट अधिभारक प्रांप्ट प्रकट होता है जिसपर आप निम्न में से कोई चीज कर सकते हैं:

Red Hat Enterprise Linux को बूट करने के लिए जो भी हो सके करें. एक या ज्यादा संदेशों के स्क्रीन को स्क्रॉल करना चाहिए. अंततः, एक login: प्रांप्ट या एक GUI लॉगिन स्क्रीन (अगर आपने X विंडो सिस्टम को अधिष्ठापित किया है और X को स्वतः शुरू होने के लिए चुना है) प्रकट होता है.

अपने Red Hat Enterprise Linux सदस्यता के पंजीयन हेतु सूचना के लिए खंड 4.27 को देखें.