A.3. बूट अधिभारक विन्यास का उन्नयन

एक सॉफ्टवेयर बूट अधिभारक का प्रयोग आपके x86-आधारित सिस्टम पर Red Hat Enterprise Linux को शुरू करने के लिए होता है. यह अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम को भी शुरू कर सकती है जैसे कि Windows. अगर आप एक Red Hat Enterprise Linux सॉफ्टवेयर बूट अधिभारक का प्रयोग कर रहे हैं जैसे कि GRUB, तो यह स्वतः खोजा जाता है.

नोटनोट
 

यहां दी गई बूट अधिभारक सूचना Itanium, AMD64, या EM64T सिस्टम के लिए लागू नहीं है.

बूट अधिभारक विन्यास स्क्रीन पर आपके विकल्प हैं:

बूट अधिभारक विन्यास को अद्यतन करें — इस विकल्प को मौजूदा बूट अधिभारक विन्यास (GRUB या LILO जो भी आपके पास मौजूदा रूप से अधिष्ठापित है के आधार पर) और लागू अद्यतन के लिए चुनें.

बूट अधिभारक अद्यतन को त्यागें — इसे चुनें अगर आप अपने मौजूदा बूट अधिभारक विन्यास में किसी तरह का परिवर्तन नहीं चाहते हैं. अगर आप तृतीय पार्टी बूट अधिभारक का प्रयोग कर रहे हैं, तो आपको अपने बूट अधिभारक को अद्यतन नहीं करना चाहिए.

नया बूट अधिभारक विन्यास बनाएं — इस विकल्प को चुनें अगर आप अपने सिस्टम के लिए नया बूट अधिभारक बनाना चाहते हैं (ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.17 देखें).

आपके द्वारा चयन किए जाने के बाद, जारी रखने के लिए आगे को क्लिक करें.