4.17. x86 , AMD64, और Intel® EM64T बूट अधिभारक विन्यास

बूट मीडिया के बिना सिस्टम को बूट करने के लिए आपको प्रायः बूट अधिभारक को अधिष्ठापित करने की जरूरत होती है. एक बूट अधिभारक पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है जो कंप्यूटर शुरू होने पर चलता है. यही ऑपरेटिंग सिस्टम कर्नेल सॉफ्टवेयर में नियंत्रण को अधिभारित करने और स्थानांतरित करने के लिए उत्तरदायी रहता है. बदले में कर्नेल शेष ऑपरेटिंग सिस्टम को आरंभीकृत करता है.

GRUB (GRand Unified Bootloader), जो मूलभूत रूप से अधिष्ठापित है, एक बहुत शक्तिशाली बूट अधिभारक है. GRUB विभिन्न मुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही साथ proprietary ऑपरेटिंग सिस्टम को अधिभारित कर सकता है (असमर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम अधिभारण के लिए यांत्रिकी, जैसे DOS या Windows, अन्य बूट अधिभारक के अधिभारण से).

चित्र 4-14. बूट अधिभारक विन्यास

अगर आप GRUB को अपने बूट अधिभारक के रूप में अधिष्ठापित नहीं करना चाहते हैं, तो बूट अधिभारक बदलें पर क्लिक करें जहां आप बूट अधिभारक को अधिष्ठापित नहीं किए जाने के लिए चुन सकते हैं.

अगर आपके पास पहले से एक बूट अधिभारक है जो Red Hat Enterprise Linux को बूट कर सकता है और आपके मौजूदा बूट अधिभारक के ऊपर नहीं लिखना चाहता है, तो बूट अधिभारक अधिष्ठापित नहीं करें को बूट अधिभारक बदलें पर क्लिक करके चुनें.

सावधानीसावधानी
 

अगर आपने किसी कारण से GRUB को अधिष्ठापित नहीं करने के लिये चुना है, तो आप सिस्टम को सीधे बूट करने में समर्थ नहीं होंगे और आप जरूर अन्य बूट विधि का प्रयोग करें (जैसे कि वाणिज्यिक बूट अधिभारक अनुप्रयोग). इस विकल्प का प्रयोग तभी करें अगर आप निश्चित हैं कि आपके पास सिस्टम बूट करने का कोई दूसरा तरीका है!

अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा प्रयुक्त विभाजन के साथ प्रत्येक बूट करने योग्य विभाजन सूचीबद्ध है. सिस्टम का रूट फाइल रखने वाले विभाजन के पास Red Hat Enterprise Linux (GRUB के लिए) का एक लेबल है. अन्य विभाजन के पास भी बूट लेबल हो सकता है. अन्य विभाजन के लिए बूट लेबल को जोड़ने या बदलने के लिए जो अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा खोजा गया है, विभाजन पर चयन के लिए क्लिक करें. चयन के बाद आप बूट लेबल को संपादित करें बटन पर क्लिक कर बदल सकते हैं.

अपने मूलभूत बूट करने योग्य OS के चयन के लिए पसंद की बूट विभाजन के बजाए मूलभूत को चुनें. आप अधिष्ठापन में आगे नहीं जा सकते हैं, जबतक कि आप मूलभूत बूट विंब नहीं चुनते हैं.

नोटनोट
 

लेबल कॉलम सूची देता है जिसे आपको बूट प्रांप्ट पर गैर आलेखीय बूट अधिभारक में इच्छित ऑपरेटिंग सिस्टम को बूट करने के लिए निश्चित रूप से दाखिल करना है.

आपके द्वारा GRUB बूट स्क्रीन को अधिभारित किए जाने के पश्चात तीर निशान की कुंजी को बूट लेबल के चयन के लिए चुनें या [e] संपादन के लिए टंकित करें. विन्यास फाइल में आपको आपके द्वारा चयनित बूट लेबल के लिए मदों की एक सूची दी जायेगी.

बूट अधिभारक शब्दकूट एक ऐसे वातावरण में, जहां आपके सर्वर को भौतिक अभिगम उपलब्ध है, को एक सुरक्षा यांत्रिकी देता है.

अगर आप एक बूट अधिभारक अधिष्ठापित कर रहे हैं, तो आपको अपने सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए शब्दकूट बनाना चाहिए. बूट अधिभारक शब्दकूट के बिना आपके सिस्टम के साथ अभिगम लिया उपयोक्ता कर्नेल में विकल्प को पास कर सकता है जो आपके सिस्टम सुरक्षा के साथ समझौता करना है. बूट अधिभारक शब्दकूट के स्थान पर होने के साथ किसी गैर मानक बूट विकल्प के चयन के पूर्व शब्दकूट को जरूर दाखिल करना चाहिए. हालांकि यह अभी भी भौतिक अभिगम के साथ किसी के लिए मशीन को किसी डिस्केट, CD-ROM, या USB मीडिया से बूट करना संभव हो सकता है अगर BIOS इसे समर्थन देता है. सुरक्षा योजना जिसमें बूट अधिभारक शब्दकूट शामिल है, को वैकल्पिक बूट विधियों को एड्रेस करना चाहिए.

अगर आप अपने सिस्टम की सुरक्षा संवर्द्धन के लिए बूट अधिभारक शब्दकूट का प्रयोग करना चाहते हैं, तो बूट अधिभारक शब्दकूट का प्रयोग करें लेबल की हुई जांचपेटी चुनना याद रखें.

एकबार चुने जाने के बाद एक शब्दकूट डालें और इसे सुनिश्चित करें.

ज्यादा उन्नत बूट अधिभारक विकल्प विन्यस्त करने के लिए जैसे कि ड्राइव क्रम बदलने या कर्नेल में विकल्प पास करने के लिए, निश्चित करे कि आगे क्लिक किए जाने के पहले उन्नत बूट अधिभारक विकल्प विन्यस्त करें को चुना जाए.

4.17.1. उन्नत बूट अधिभारक विन्यास

अब जबकि आपने चुना है कि कौन सा बूट अधिभारक अधिष्ठापित किया जाना है, तो आप यह भी निश्चित कर सकते हैं कि कहां आप बूट अधिभारक को अधिष्ठापित करना चाहेंगे. आप बूट अधिभारक को दो स्थानों में से एक में अधिष्ठापित कर सकते हैं.

चित्र 4-15. बूट अधिभारक अधिष्ठापन

संकेतसंकेत
 

अगर आपके पास एक RAID कार्ड है, यह जानें कि कुछ BIOSes RAID कार्ड से बूटिंग को समर्थन नहीं देता है. इस तरह की स्थितियों के लिए बूट अधिभारक को RAID सरणी के MBR पर अधिष्ठापन नहीं करना चाहिए./boot/ विभाजन को बनाने के बाद बूट अधिभारक को MBR पर अधिष्ठापित किया जाना चाहिए.

अगर आपका सिस्टम सिर्फ Red Hat Enterprise Linux का प्रयोग करता है तो आपको MBR को चुनना चाहिए.

चालन क्रम बदलें बटन पर क्लिक करें अगर आप चालक क्रम को पुनर्व्यवस्थित करना चाहते हैं और अगर आपका BIOS सही चालन क्रम नहीं लौटाता है. चालन क्रम को बदलना उपयोगी हो सकता है अगर आपके पास बहुत सारे SCSI एडाप्टर, या SCSI और IDE दोनों एडाप्टर है, और आप SCSI युक्ति से बूट करना चाहते हैं.

Force LBA32 (सामान्य रूप से जरूरी नहीं) विकल्प आपको /boot/ विभाजन के लिए 1024 सिलेंडर सीमा से आगे जाने की अनुमति देता है. अगर आपके पास सिस्टम है जो 1024 सिलेंडर सीमा से ऊपर ऑपरेटिंग सिस्टम बूट करने के लिए LBA32 विस्तार को समर्थन देता है, और आप अपने /boot/ विभाजन को 1024 सिलेंडर के ऊपर स्थान देना चाहते हैं, तो आपको इस विकल्प को चुनना चाहिए.

संकेतसंकेत
 

आपके हार्ड ड्राइव को विभाजित करने के दौरान, यह ध्यान में रखें कि कुछ पुराने सिस्टम में BIOS हार्ड ड्राइव पर 1024 सिलेंडर से ज्यादा अभिगम नहीं कर सकता है. अगर यह बात है तो /boot Linux विभाजन के लिए अपने हार्ड ड्राइव के पहले 1024 सिलेंडर पर Linux बूट करने के लिए पर्याप्त जगह छोड़ें. अन्य Linux विभाजन सिलेंडर 1024 के बाद हो सकता है.

parted में , 1024 सिलेंडर 528MB के बराबर होता है. ज्यादा जानकारी के लिए इसे देखें:

http://www.pcguide.com/ref/hdd/bios/sizeMB504-c.html

बूट समादेश में मूलभूत विकल्प जोड़ने के लिए उन्हें Kernel parameters क्षेत्र में दाखिल करें. कोई विकल्प जिसे दाखिल करते हैं, हर बार बूट करने पर Linux कर्नेल में पास हो जाता है.

4.17.2. बचाव मोड

बचाव मोड छोटे Red Hat Enterprise Linux वातावरण को सिस्टम के हार्ड ड्राइव के बजाए बूट मीडिया से या किसी अन्य विधि से पूरी तरह से बूट करने योग्य बनाता है. ऐसा समय हो सकता है जब आप Red Hat Enterprise Linux को अपने सिस्टम के हार्ड ड्राइव पर से फाइल के अभिगम में पूरी तरह असमर्थ होंगें. बचाव मोड के प्रयोग से आप अपने सिस्टम के हार्ड ड्राइव पर भंडारित फाइल का अभिगम कर पायेंगे, जबकि आप हार्ड ड्राइव से वास्तव में Red Hat Enterprise Linux चला नहीं सकते. अगर आपको बचाव मोड चलाने की जरूरत है तो निम्न विधि का प्रयोग करें:

ज्यादा जानकारी के लिए Red Hat Enterprise Linux सिस्टम प्रशासक गाइड देखें.

4.17.3. वैकल्पिक बूट अधिभारक

अगर आप बूट अधिभारक का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं तो आपके पास कई विकल्प हैं:

LOADLIN

आप Linux को MS-DOS से भारित कर सकते हैं. दुर्भाग्य से, MS-DOS विभाजन पर उपलब्ध रहने हेतु इसके लिए Linux कर्नेल (और एक आरंभिक RAM डिस्क अगर आपके पास SCSI एडाप्टर है) के कॉपी की जरूरत होती है. इसे पूरा करने का एकमात्र तरीका यह है कि आप किसी अन्य विधि से अपने Red Hat Enterprise Linux को बूट करें (उदाहरण के लिए, बूट CD-ROM से) और एक MS-DOS विभाजन में कर्नेल को कॉपी करें. LOADLIN इसके द्वारा उपलब्ध है

ftp://metalab.unc.edu/pub/Linux/system/boot/dualboot/ 

और सहयोगी मिरर साइट से भी.

SYSLINUX

SYSLINUX एक MS-DOS प्रोग्राम है जो LOADLIN के बहुत समान है. यह इससे भी उपलब्ध है

ftp://metalab.unc.edu/pub/Linux/system/boot/loaders/ 

और सहयोगी मिरर साइट से भी.

वाणिज्यिक बूट अधिभारक

आप वाणिज्यिक बूट अधिभारक के प्रयोग से Linux भारित कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, System Commander और Partition Magic Linux को बूट करने में समर्थ है (लेकिन अभी भी आपके Linux रूट विभाजन में GRUB को अधिष्ठापित किए जाने की जरूरत है)

नोटनोट
 

बूट अधिभारक जैसे कि LOADLIN और System Commander को तीसरी पार्टी बूट अधिभारक माना जाता है और Red Hat द्वारा समर्थित नहीं किया जाता है.

4.17.4. SMP मदरबोर्ड और GRUB

यह खंड SMP मदरबोर्ड के लिए विशेष रूप से है. SMP, जो Symmetric Multiprocessing का संक्षिप्ताक्षर है, एक कंप्यूटर आर्किटेक्चर है जो व्यक्तिगत प्रक्रियाओं को समाप्त करने के लिए (multiprocessing) एक साथ कई CPUs उपलब्ध कर तीव्र दक्षता का परिचय देता है.

अगर अधिष्ठापन प्रोग्राम आपके सिस्टम पर एक SMP मदरबोर्ड को खोजता है, यह स्वतः दो बूट अधिभारक प्रविष्टि बनाता है.

नोटनोट
 

एक SMP कर्नेल मूलभूत रूप से Intel® Pentium® 4 सिस्टम पर हाइपरथ्रेडिंग के साथ अधिष्ठापित है.

दो GRUB प्रविष्टि Red Hat Enterprise Linux (kernel version) और Red Hat Enterprise Linux (kernel version-smp) हैं. Red Hat Enterprise Linux (kernel version-smp) मूलभूत रूप से बूट करता है. हालांकि, अगर आपको SMP कर्नेल के साथ समस्या है, आप बदले में Red Hat Enterprise Linux (kernel version) प्रविष्टि को बूट करने के लिए चुन सकते हैं. आपके पास सभी प्रकार्यात्मकता पहले जैसी है, लेकिन सिर्फ एकल प्रोसेसर से काम करता है.