| Red Hat Enterprise Linux 4: x86, Itanium™, AMD64, और Intel® Extended Memory 64 Technology (Intel® EM64T) के लिए अधिष्ठापन गाइड | ||
|---|---|---|
| पीछे | अध्याय 4. Red Hat Enterprise Linux का अधिष्ठापन | आगे |
शुरू करने के लिए पहले यह निश्चित करें कि आपके पास अधिष्ठापन के लिए सभी आवश्यक संसाधन हैं. अगर आपने अध्याय 2 को पढ़ लिया है, और निर्देशों का पालन किया है तो आपको अधिष्ठापन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए तैयार रहना चाहिए. जब आपकी जांच कर ली जाती है कि आप बूट किए जाने के लिए तैयार हैं, तो Red Hat Enterprise Linux CD-ROM #1 या आपके द्वारा निर्मित किसी बूट मीडिया के प्रयोग से अधिष्ठापन प्रोग्राम बूट करें.
![]() | नोट |
|---|---|
समय समय पर कुछ हार्डवेयर घटकों को अधिष्ठापन के दौरान चालक डिस्केट की जरूरत होती है. एक चालक डिस्केट हार्डवेयर के लिए समर्थन जोड़ता है जो अन्यथा अधिष्ठापन प्रोग्राम के द्वारा समर्थित नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए परिशिष्ट E को देखें. |
आप अधिष्ठापन प्रोग्राम को निम्न किसी मीडिया में से एक से बूट कर सकते हैं (यह निर्भर करता है कि आपका मशीन किसको समर्थन देता है):
Red Hat Enterprise Linux CD-ROM — आपका मशीन एक बूट करने योग्य CD-ROM चालन का समर्थन करता है और आपके पास Red Hat Enterprise Linux CD-ROM सेट है.
बूट CD-ROM — आपका मशीन एक बूट करने योग्य CD-ROM चालक को समर्थन करता है और आप संजाल या हार्ड ड्राइव अधिष्ठापन करना चाहते हैं.
USB पेन चालक — आपका मशीन एक USB युक्ति से बूटिंग का समर्थन करता है.
बूट CD-ROM बनाना या अधिष्ठापन के लिए अपना USB पेन चालक तैयार करनेके लिए, खंड 2.4.2 को देखें.
बूट मीडिया दाखिल करें और सिस्टम रिबूट करें. आपका BIOS जमावट को CD-ROM या USB युक्ति से बूट करने के लिए बदले जाने की जरूरत है.
![]() | संकेत |
|---|---|
एक x86, AMD64, या Intel® EM64T सिस्टम पर अपने BIOS जमावट को बदलने के लिए, अपने डिसप्ले पर दिए गए निर्देश को देखें जब आपका कंप्यूटर पहले बूट करता है. पाठ की एक पंक्ति आती है कि किस कुंजी को BIOS जमावट में जाने के लिए दबाना है. आपके द्वारा BIOS जमावट प्रोग्राम में दाखिल होने के बाद, उस खंड को पाएं जहां आप बूट श्रृंखला को बदल सकते हैं. प्रायः C, A या A, C मूलभूत है (यह निर्भर करता है कि आप हार्ड ड्राइव [C] या डिस्केट चालन [A] से बूट कर रहे हैं). इस क्रम को बदलें ताकि CD-ROM आपके बूट क्रम में पहले है और वह C या A (जो भी आपका प्रारूपकीय बूट मूलभूत है) दूसरा है. यह कंप्यूटर को निर्देश देता है कि बूट करने योग्य मीडिया के लिए CD-ROM चालक को देखें; अगर यह CD-ROM चालक बूट करने योग्य मीडिया नहीं पाता है, तो यह आपके हार्ड ड्राइव या डिस्केट चालक को तब जांचता है. BIOS से निकलने के पहले अपने बदलाव को सहेजें. ज्यादा जानकारी के लिए दस्तावेज का सहारा लें जो आपके सिस्टम के साथ आया है. |
हल्के विलंब के बाद boot: के साथ एक स्क्रीन सामने आता है. यह स्क्रीन विभिन्न बूट विकल्प से जुड़ी सूचना को शामिल किए है. प्रत्येक बूट विकल्प के साथ एक या ज्यादा सहायता स्क्रीन जुड़ी है. सहायता स्क्रीन के अभिगम के लिए स्क्रीन के नीचे रेखा पर उचित प्रकार्य कुंजी को दबाएं.
अधिष्ठापन प्रोग्राम के लिए आप बूट करने के दौरान दो मुद्दों से परिचित रहें:
boot: प्रांप्ट के प्रकट होने पर अधिष्ठापन प्रोग्राम स्वतः शुरू होता है अगर आप पहले मिनट के अंदर कोई एक्शन नहीं लेते हैं. इस फीचर को निष्क्रिय करने के लिए सहायता स्क्रीन फंक्शन कुंजी में से एक को दबाएं.
अगर आप सहायता स्क्रीन प्रकार्य कुंजी दबाते हैं, बूट मीडिया से सहायता स्क्रीन के पढ़े जाने में हल्का विलंब होगा.
सामान्यतः, बूट करने के लिए आपको सिर्फ
आपके Itanium सिस्टम को Red Hat Enterprise Linux अधिष्ठापन प्रोग्राम को Red Hat Enterprise Linux CD #1 से सीधे बूट करने में समर्थ होना चाहिए. अगर आपका Itanium CD-ROM से अधिष्ठापन प्रोग्राम को बूट नहीं कर सकता है (अगर आप एक हार्ड ड्राइव, NFS, FTP, या HTTP अधिष्ठापन करना चाहते हैं) तो आप जरूर एक LS-120 डिस्केट से बूट करें. ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.3.2.2 देखें.
Red Hat Enterprise Linux CD #1 से बूट करने के लिए इन चरणों पर चलें:
Red Hat Enterprise Linux CD #1 के अलावे सभी मीडिया को हटाएं.
Boot Option मेनू से EFI Shell का चयन करें.
Shell> प्रांप्ट पर, CD-ROM पर फाइल सिस्टम को बदलें. उदाहरण के लिए, उपर्युक्त नमूने में निर्गत को map करें, CD-ROM पर सिस्टम विभाजन fs1 है. fs1 फाइल सिस्टम में बदलाव के लिए, प्रांप्ट पर fs1: टंकित करें.
अधिष्ठापन प्रोग्राम में बूट करने के लिए elilo linux टंकित करें.
अधिष्ठापन शुरू करने के लिए अध्याय 4 में जाएं.
अगर आपका Itanium Red Hat Enterprise Linux CD #1 से बूट नहीं कर सकता है, आप एक LS-120 डिस्केट से जरूर बूट करें. अगर आप एक हार्डड्राइव, NFS, FTP, या HTTP अधिष्ठापन करना चाहते हैं तो आप जरूर एक LS-120 डिस्केट से बूट करें.
आप CD #1 पर बूट विंब फाइल से LS-120 बूट विंब फाइल डिस्केट जरूर बनाएं:images/boot.img. Linux में इस डिस्केट को बनाने के लिए एक खाली LS-120 डिस्केट दाखिल करें और शैल प्रांप्ट पर निम्न समादेश टंकित करें:
dd if=boot.img of=/dev/hda bs=180k |
विंब फाइल बूट करने के लिए समग्र पथ से boot.img और LS-120 डिस्केट चालक के लिए सही युक्ति नाम के साथ /dev/hda प्रतिस्थापित करें.
अगर आप Red Hat Enterprise Linux CD का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, तो अधिष्ठापन प्रोग्राम पाठ मोड में आरंभ होता है और अपने सिस्टम के लिए कुछ आधारभूत विकल्प जरूर चुनें.
अगर आप अधिष्ठापन प्रोग्राम को भारित करने के लिए CD-ROM का प्रयोग कर रहे हैं, अध्याय 4 में शामिल निर्देश का पालन करता है.
LS-120 डिस्केट से बूट करने के लिए इन चरणों पर चलें:
LS-120 डिस्केट को डालें जिसे आपने बूट विंब फाइल boot.img से बनाया है. अगर आप एक स्थानीय CD-ROM अधिष्ठापन करना चाहते हैं लेकिन LS-120 डिस्केट को बूटिंग ऑफ कर रहे हैं, Red Hat Enterprise Linux CD #1 को भी डालें. अगर आप hard drive, NFS, FTP, or HTTP अधिष्ठापन कर रहे हैं तो आपको CD-ROM की जरूरत नहीं है.
Boot Option मेनू से EFI Shell का चयन करें.
Shell> प्रांप्ट पर fs0: समादेश टंकित कर LS-120 चालक में युक्ति को बदलें, उपर्युक्त map आउटपुट उदाहरण के प्रयोग से.
अधिष्ठापन प्रोग्राम में बूट करने के लिए elilo linux टंकित करें.
अधिष्ठापन शुरू करने के लिए अध्याय 4 में जाएं.
जहां यह सबसे आसान है CD-ROM से बूट करना और आलेखीय अधिष्ठापन करना, कभी-कभी कुछ अधिष्ठापन स्थिति में भिन्न रूप में बूट किया जाना जरूरी है. यह खंड Red Hat Enterprise Linux के लिए उपलब्ध अतिरिक्त बूट विकल्प की चर्चा करता है.
Itanium उपभोक्ता के लिए:
एक Itanium सिस्टम पर बूट अधिभारक में विकल्प पास करने के लिए EFI शैल प्रांप्ट पर निम्न दाखिल करें:
elilo linux option |
x86, AMD64, और Intel® EM64T उपभोक्ता:
x86, AMD64, या Intel® EM64T सिस्टम पर बूट अधिभारक में विकल्प पास के लिए बूट अधिभारक विकल्प नमूने में नीचे निर्देश का प्रयोग करें.
![]() | नोट |
|---|---|
इस खंड में कवर नहीं किए गए अतिरिक्त बूट विकल्प के लिए इसे देखें परिशिष्ट F. |
पाठ मोड में अधिष्ठापन के लिए, अधिष्ठापन बूट प्रांप्ट में लिखें:
linux text |
ISO विंब के पास एक md5sum उसमें संस्तृत है. ISO विंब की checksum विश्वसनीयता की जांच के लिए अधिष्ठापन बूट प्रांप्ट पर टंकित करें:
linux mediacheck |
अधिष्ठापन प्रोग्राम आपको एक CD डालने या ISO विंब को जांचने हेतु चयन करने के लिए प्रांप्ट करता है, और checksum ऑपरेशन के लिए ठीक को चुनें. यह checksum ऑपरेशन किसी Red Hat Enterprise Linux CD पर हो सकता है और किसी खास क्रम में निष्पादित किए जाने की जरूरत नहीं है (उदाहरण के लिए, CD #1 पहली CD नहीं होगी जिसे आप जांचेंगें). किसी Red Hat Enterprise Linux CD पर इस ऑपरेशन को किए जाने की संस्तुति की जाती है जो डाउनलोडेड ISO विंब से बनायी गई है. यह समादेश CD, DVD, हार्ड ड्राइव ISO, और NFS ISO अधिष्ठापन विधियों के साथ काम करती है.
images/ निर्देशिका में भी boot.iso फाइल है. यह फाइल एक ISO विंब है जो अधिष्ठापन प्रोग्राम के बूट किए जाने के लिए प्रयोग किया जाता है. boot.iso को प्रयोग करने के लिए, आपके कंप्यूटर को अपने CD-ROM चालक से बूट करने में समर्थ होना चाहिए, और इसका BIOS जमावट को ऐसा करने के लिए विन्यस्त होना चाहिए. आप तब boot.iso फाइल को रिकार्ड करने योग्य/फिर लिखने योग्य CD-ROM पर जरूर लिखना चाहिए.
अगर आपको क्रमिक मोड में अधिष्ठापन की जरूरत हैserial mode, निम्न समादेश को टंकित करें:
linux console=<device> |
पाठ मोड अधिष्ठापन के लिए, प्रयोग करें:
linux text console=<device> |
उपर्युक्त समादेश में, <device> को आपके द्वारा प्रयुक्त युक्ति होनी चाहिए (जैसे कि ttyS0 या ttyS1). उदाहरण के लिए, linux text console=ttyS0.
क्रमिक टर्मिनल कार्य के द्वारा पाठ मोड अधिष्ठापन सबसे अच्छा होता है जब टर्मिनल UTF-8 का समर्थन करता है. UNIX और Linux के अंतर्गत Kermit UTF-8 का समर्थन करता है. Windows के लिए, Kermit '95 अच्छा काम करता है. Non-UTF-8 समर्थ टर्मिनल तभी काम करता है जबकि अधिष्ठापन प्रक्रिया अंग्रेजी में की जाती है. एक प्रवर्द्धित क्रमिक डिसप्ले का प्रयोग utf8 समादेश को अधिष्ठापन प्रोग्राम में बूट समय विकल्प के रूप में पास करके होता है. उदाहरण के लिए:
linux console=ttyS0 utf8 |
कर्नेल में विकल्प पास किए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, 128 MB RAM के साथ सिस्टम को सभी RAM के प्रयोग के लिए निर्देश देने के लिए अधिष्ठापन बूट प्रांप्ट में दाखिल करें:
linux mem=128M |
पाठ मोड अधिष्ठापन के लिए, प्रयोग करें:
linux text mem=128M |
ज्यादातर कंप्यूटर के साथ कर्नेल में इस वितर्क को पास करने की जरूरत नही है. कर्नेल स्मृतियों की मात्रा को खोजता है जो आपके सिस्टम में ज्यादातर स्थितियों में रहता है. हालांकि इस समादेश का प्रयोग उद्देश्यों की जांच के लिए प्रायः सहायक होता है. उदाहरण के लिए, आप कम स्मृति के साथ कर्नेल में linux mem=64M or linux text mem=64M विकल्प को पास कर बूट कर सकते हैं.
किसी विकल्प में जाने के बाद उन विकल्पों के प्रयोग से बूट करने के लिए
अगर आपको अपने हार्डवेयर को पहचानने के लिए बूट विकल्प को निर्दिष्ट करने की जरूरत होती है तो कृपया उसे लिख लें. ये बूट विकल्प अधिष्ठापन के बूट अधिभारक विन्यास हिस्सा के दौरान जरूरी है (ज्यादा जानकारी के लिए खंड 4.17 देखें).